Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बड़ी खबर: साउथ अफ्रीका के 3 खिलाड़ियों को हुआ कोरोना, इंग्लैंड दौरे की कर रहे थे तैयारी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। इस जानलेवा महामारी के बीच जहां पुरुष क्रिकेट वापसी कर चुका है वहीं महिला क्रिकेट अभी भी वापसी की राह तलाश रहा है। कोरोना महामारी के बीच इंग्लैंड में त्रिकोणीय सीरीज होनी थी लेकिन भारतीय महिला टीम के बैक आउट करने के बाद यह सीरीज दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेली जानी है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज से पहले साउथ अफ्रीकी टीम से बड़ी खबर आई है कि उसके 3 सदस्य पॉजिटिव पाये गये हैं।

और पढ़ें: माइकल होल्डिंग ने जोफ्रा आर्चर को दी सलाह, कहा- गेंदबाजी पर ध्यान दें न कि बाहरी शोर पर नहीं

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस बात की पुष्टि करते हुए बयान जारी करते हुए कहा कि 27 जुलाई से शुरु होने वाले ट्रेनिंग कैंप से पहले टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के 34 सदस्यों का का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें 3 लोग संक्रमित पाये गये। कोरोना वायरस के संक्रमण से पॉजिटिव पाये गये खिलाड़ियों को अब 10 दिनों के लिए सेल्‍फ आइसोलेशन में रहेंगे और ट्रेनिंग कैंप में हिस्‍सा नहीं लेंगे।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके लक्षण हल्के हैं और मेडिकल टीम लगातार निगरानी रख रही है। नेशनल हाई परफॉर्मेंस टीम की सदस्य मार्च के बाद पहली प्रिटोरिया में एक साथ मिलकर ट्रेनिंग करेंगी। उल्लेखनीय है कि मार्च में कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद क्रिकेट को बैन करना पड़ा था जिससे खिलाड़ी अपने घरों तक सीमित हो कर रह गए थे।

और पढ़ें: एमएस धोनी की वापसी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

आपको बता दें कि इस त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय महिला टीम भी हिस्सा थी लेकिन हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं जिसको देखते हुए भारतीय टीम पीछे हट गई। बीसीसीआई ने ईसीबी से इस बारे में बात करके अपनी असमर्थता पहले ही जता दी थी।

Story first published: Saturday, July 25, 2020, 15:14 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+