For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एमएस धोनी की वापसी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मैदान पर वापसी को लेकर लगातार खेल प्रेमियों के जहन में एक सवाल बना हुआ है कि क्या वह मैदान पर कभी वापसी कर सकेंगे या नहीं। भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी की सभी ट्रॉफियां जिताने वाले एमएस धोनी को लेकर सभी फैन्स चाहते हैं कि वह मैदान पर वापसी कर सकें। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद धोनी ने एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

शुरुआत में तो खिलाड़ियों को लगा कि वह सिर्फ एक ब्रेक लेना चाहते हैं लेकिन एक साल के बाद भी मैदान पर वापसी नहीं करने के बाद अब उनकी वापसी और फिटनेस को लेकर लोगों के जेहन में सवाल बना हुआ है। धोनी ने कुछ समय तक रांची के घरेलू मैदान पर नेट प्रैक्टिस तो की थी लेकिन एक के बदा एक सीरीज में खुद को अनुपलब्ध बताना जारी रखा जिसके बाद सवाल खड़े होने लगे कि क्या वह रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले हैं?

और पढ़ें: माइकल होल्डिंग ने जोफ्रा आर्चर को दी सलाह, कहा- गेंदबाजी पर ध्यान दें न कि बाहरी शोर पर नहीं

रिपोर्ट के अनुसार धोनी आईपीएल में अपनी फॉर्म को प्रूफ करके देश के लिये टी20 विश्व कप में वापसी कर सकते थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते पूरा शेड्यूल ही बदल गया था। ऐसे में आईसीसी ने भी कोरोना वायरस के चलते टी20 विश्व कप को आधिकारिक रूप से टाल दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें शुरू हो गई है।

वहीं इस बारे में बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का मानना है कि यह ब्रेक धोनी के लिये फायदेमंद साबित हो सकता है।

और पढ़ें: ENG vs WI, 3rd Test: बेन स्टोक्स को बोल्ड मार केमार रोच ने रचा इतिहास, हुए खास क्लब में शामिल

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'ऐसा लग रहा है कि फिलहाल भारतीय चयनकर्ता ऋषभ पंत और केएल राहुल को मौका देने जा रहे हैं। अगर धोनी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उन दोनों के लिए मुश्किल होगी लेकिन अगर वह अच्छा नहीं करते हैं तो शायद उनके लिए दरवाजा बंद हो सकता है। यह ब्रेक धोनी के लिए शानदार हो सकता है। वास्तव में ब्रेक उनके लिए काफी अच्छा रहा है, अगर वह वापसी करना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है तो ब्रेक के बाद वापसी करना ज्यादा मुश्किल होता है।'

गौरतलब है कि हेड कोच रवि शास्त्री ने भी धोनी की वापसी को लेकर कहा था कि अगर वह आईपीएल में बेहतर करते हैं तो उनकी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है, जबकि पूूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का मानना है कि अगर वह वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें खुद को साबित करना होगा।

और पढ़ें: आर अश्विन का खुलासा, बताया- करियर में कभी क्यों नहीं कर पाये रिकी पोन्टिंग को आउट

जोंस ने कहा, 'वह (धोनी) एक सुपरस्टार हैं। वह 'महान' हैं। मैंने हमेशा महान लोगों के साथ महसूस किया है कि उन्हें वह करने देना है, जो वे करना चाहते हैं। भारत की सबसे बड़ी समस्या अब भी एक फिनिशर है। आपका फिनिशर कौन है? हार्दिक पांड्या - हां। बस आपको संतुलन जरूरी है।'

Story first published: Saturday, July 25, 2020, 15:13 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+