IPL 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये बुरी खबर, नहीं खेल पायेगी ओपनिंग मैच
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आईपीएल इतिहसा की सबसे पसंदीदा टीम चेन्नई सुपर किंग्स भी आ गई है। शुक्रवार से लेकर अब तक इस फ्रैंचाइजी के 13 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की जा चुकी है। बीसीसीआई ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए साफ किया कि यूएई में आईपीएल का 13वां सीजन खेलने पहुंची सीएसके की टीम के 2 खिलाड़ी और 11 सहायक अधिकारियों समेत 13 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना वायरस की चपेट में पहले दीपक चाहर तो फिर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सामने आया है।
और पढ़ें: CPL 2020: कीमो पॉल को बल्ला मारने की कोशिश के चलते पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली बड़ी सजा
अभी कोरोना की मार से सीएसके की टीम ठीक से संभल भी नहीं पाई थी कि टीम के उपकप्तान और मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना निजी कारणों के चलते भारत लौट आये हैं और पूरे सीजन के लिये बाहर हो गये हैं। रिपोर्ट की मानें तो पठानकोट में उनकी बुआ के घर पर हमला हुआ है, जिसमें फूफा की मौके पर मौत हो गई है जबकि बुआ की हालत गंभीर है। इन सब के बीच सीएसके के लिये एक और बुरी खबर सामने आई है।
और पढ़ें: CPL 2020: हैट्रिक लेने से चूके इमरान ताहिर, टीकेआर ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत

ओपनिंग मैच नहीं खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स
इन सबके बीच सीएसके के लिये आईपीएल में बने रह पाना बड़ा मुश्किल नजर आ ही रहा था कि बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2020 के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैच खेलने नहीं उतरेगी। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के नियम के अनुसार हमेशा लीग का शेड्यूल इस तरह से तैयार किया जाता है कि टूर्नामेंट का पहला मैच पिछले साल की विजेता और उपविजेता टीम के बीच होता है, जिसके तहत 19 सितंबर को खेला जाने वाला ओपनिंग मैच 4 बार की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और 3 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना था।

बीसीसीआई ने किया है शेड्यूल बदलने का फैसला
इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने चेन्नई सुपर किंग्स के अंदर चल रही उथल पुथल को देखते हुए टीम को उबरने का समय देने के लिये शेड्यूल को बदलने का फैसला किया है। खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद सीएसके की टीम अभी 6 दिन और क्वारंटाइन रहेगी और वह तब तक अभ्यास शुरू नहीं कर पाएगी, जब तक क्वारंटाइन समय खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती।
इससे पहले जब धोनी ने अपने संन्यास का ऐलान किया था तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी एक ट्वीट कर इसकी पुष्टि की थी कि यूएई में आईपीएल का ओपनिंग मैच 19 सितंबर को उनकी टीम और सीएके के बीच खेला जाएगा।

यूएई पहुंचने से पहले सीएसके ने लगाया था 5 दिन का ट्रेनिंग कैम्प
गौरतलब है कि बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने बताया कि सीएसके अभी इस स्थिति में नहीं है कि आईपीएल का ओपनिंग मैच खेल सके। सीएसके को इन सबसे बाहर आने के लिए कुछ दिन और दिया जाएगा।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने यूएई रवाना होने से पहले चेपक में पांच दिन के कैंप में हिस्सा लिया था और इसके बाद टीम ने यूएई के लिए उड़ान भरी थी। यूएई पहुंचने के बाद से ही पूरी टीम अपने कमरे में क्वारंटाइन हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
