IPL 2021 के पहले सुपरओवर मैच में जीती दिल्ली, देखें बॉल बाय बॉल का हाल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में फैन्स को दूसरे मैच में ही सुपरओवर का करिश्मा देखने को मिला था लेकिन 14वें सीजन में फैन्स को यह करिश्मा देखने के लिये 19 मैचों का इंतजार करना पड़ा। आईपीएल 2021 के 20वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 4 विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केन विलियमसन (नाबाद 65), जॉनी बेयरस्टो और जगदीश सुचिथ की 6 गेंदों में 14 रनों की विस्फोटक पारी के चलते हैदराबाद की टीम ने भी निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाने का काम किया।
और पढ़ें: DC vs SRH: सुपर ओवर के रोमांच में दिल्ली ने जीता मैच, हैदराबाद को शॉर्ट रन ने हराया
इसके बाद फैन्स को आईपीएल के 14वें सीजन का पहला सुपरओवर देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया तो वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को गेंदबाजी का जिम्मा दिया।
और पढ़ें: IPL 2020: सीएसके के लिये जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने, देखें रिकॉर्ड

सुपरओवर में ऐसा रहा हैदराबाद का हाल
वॉर्नर ने पहली गेंद का सामना किया और एक भी रन नहीं बना पाये। वहीं अक्षर पटेल की दूसरी गेंद पर डीप लेग की दिशा में एक रन लेने का काम किया। केन विलियमसन ने अक्षर पटेल की तीसरी गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में चौका लगाने का काम किया। अक्षर पटेल ने चौथी गेंद को एक बार फिर से खाली कराने का काम किया। पांचवी गेंद पैड पर लगी, पटेल ने एलबीडब्लयू की अपील की लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया और दोनों खिलाड़ियों ने छोर बदलने का भी काम किया। पंत ने रिव्यू लिया जिसमें निर्णय में कोई बदलाव नहीं हुआ। आखिरी गेंद पर 2 रन लेने के बाद हैदराबाद की टीम ने 8 रन पर खत्म किया। हालांकि थर्ड अंपायर ने इसे शॉर्ट रन करार दिया और हैदराबाद के खाते में एक रन और कम हो गया।

धवन-पंत ने दिलाई जीत
दिल्ली की टीम को जीत के लिये 6 गेंदों में 8 रन की दरकार रही। दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत, शिखर धवन बल्लेबाजी करने आये तो वहीं पर राशिद खान को गेंदबाजी करने का जिम्मा दिया गया। पंत ने राशिद खान की पहली गेंद पर डीप मिड विकेट की दिशा में पहला रन लिया।
वहीं धवन ने बाई के रूप में दूसरी गेंद पर रन लिया। पंत ने तीसरी गेंद पर रिवर्स शॉट लगाकर चौका बटोरने का काम किया। चौथी गेंद खाली रही। अब दिल्ली को जीत के लिये 2 गेंद में 2 रन की दरकार रही। पांचवी गेंद फिर से पंत के पैड पर लगी और दोनों खिलाड़ियों ने भागकर एक रन ले लिया और स्कोर बराबर हो गया। आखिरी गेंद पर दिल्ली की टीम ने एक रन लेकर मैच को जीत लिया।

सुपरओवर में जीत हासिल करने वाले पहले स्पिनर बनें अक्षर पटेल
गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये शॉर्ट रन विलेन बना जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि इस मैच से पहले आईपीएल के इतिहास में अब तक 4 बार स्पिनर्स ने सुपरओवर में गेंदबाजी करने का काम किया लेकिन एक बार भी टीम मैच नहीं जीत सकी थी। अक्षर पटेल आईपीएल के इतिहास में पहले स्पिनर बने हैं जिन्होंने सुपरओवर में जिताने का काम किया है। आईपीएल में अब तक 6 बार स्पिनर्स ने गेंदबाजी करने का काम किया जिसमें अक्षर पटेल, अजंता मेंडिस, मुथैया मुरलीधरन और राशिद खान (3 बार) ने सुपर ओवर में गेंदबाजी करने का काम किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications