For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: सीएसके के लिये जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने, देखें रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 19वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया जहां पर सीएसके की टीम ने अपने हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 69 रनों से जीत हासिल की। सीएसके की टीम ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल करने का काम किया। सीएसके के लिये रविंद्र जडेजा ने इस मैच में खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करने का काम किया और पहले बल्लेबाजी में नाबाद 62 रन बनाये और फिर गेंदबाजी में भी 3 अहम विकेट हासिल करने का काम किया।

इस प्रदर्शन के साथ ही रविंद्र जडेजा सीएसके के लिये एक ही मैच में अर्धशतक और 3 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। वहीं ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो वह आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गये हैं। इस मैच में रविंद्र जडेजा ने आईपीएल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी करने का काम किया और हर्षल पटेल के एक ओवर में 37 रन जुटाने का काम किया।

और पढ़ें: विजय शंकर ने फेंकी आईपीएल इतिहास की सबसे अजीब गेंद, क्या आपने देखा वीडियो

क्रिस गेल ने यह कारनामा साल 2011 में राहुल शर्मा के खिलाफ एक ओवर में 37 रन बनाने का काम किया था। रविंद्र जडेजा ने हर्षल पटेल के खिलाफ पहली 3 गेंदों में 25 रन हासिल किये, जिसमें उन्होंने डीप मिड विकेट के ऊपर से लगातार 4 छक्के लगाने का काम किया। इस दौरान तीसरी गेंद नो बॉल भी रही। वहीं अगली 3 गेंदों में जडेजा ने पहले 2 रन फिर छक्का और अंत में चौका लगाने का काम किया।

बल्लेबाजी में कमाल करने के बाद रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी में भी धमाल मचाया और 4 ओवर्स में सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडेन भी फेंका। जडेजा ने पहले वाशिंगटन सुंदर (7) को गायकवाड़ के हाथों कैच कराया, तो वहीं फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल (22) और एबी डिविलियर्स (4) का विकेट हासिल कर आरसीबी को पूरी तरह से मैच से बाहर करने का काम किया।

और पढ़ें: DC vs SRH: 7 चौके एक छक्के की मदद से पृथ्वी शॉ ने जड़ा अर्धशतक, दुर्भाग्य से हुए रन आउट

इतना ही नहीं जडेजा ने अपनी फील्डिंग में भी कमाल किया और डायरेक्ट थ्रो के जरिये डैनियल क्रिश्चियन को रन आउट करके वापस पवेलियन भेजने का काम किया। आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 22:02 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+