IPL 2021: पाड्डिकल ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक, नाम किये कई रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 16वां मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से रौंदकर लीग में लगातार चौथे मैच में जीत हासिल की। राजस्थान की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 177 रन बनाने का काम किया जिसके जवाब में आरसीबी की टीम ने देवदत्त पाड्डिकल के शतक और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर 16.3 ओवर्स में ही जीत हासिल कर ली।
और पढ़ें: IPL इतिहास में 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
आरसीबी के लिये देवदत्त पाड्डिकल ने 51 गेंदों में शतक पूरा किया और 11 चौके, 6 छक्के लगाकर नाबाद 101 रनों की पारी खेली। देवदत्त पाड्डिकल के लिये पिछला सीजन काफी शानदार रहा और उन्होंने 5 अर्धशतक लगाने का काम किया। वहीं इस सीजन भी वो कोरोना संक्रमित होने के चलते पहला मैच नहीं खेल पाये थे और जब वापसी भी की तो अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे।

और पढ़ें: 'इसी वजह से सैमसन को नहीं मिलती भारतीय टीम मे जगह', सुनील गावस्कर ने जमकर की आलोचना

सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने पाड्डिकल
वानखेड़े के मैदान पर देवदत्त पाड्डिकल ने विराट कोहली के साथ शानदार तरीके से आगाज किया और अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। इस शतक के साथ ही देवदत्त पाड्डिकल आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। देवदत्त पाड्डिकल ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक 20 साल 9 महीने 16 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।

इस लिस्ट में हुए शामिल
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मनीष पांडे का है जिन्होंने 19 साल 8 महीने 11 दिन की उम्र में आईपीएल का पहला शतक लगाने का काम किया। मनीष पांडे ने 21 मई 2009 को आईपीएल में अपना शतक लगाने का काम किया था। वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम ऋषभ पंत का है जिन्होंने 20 साल 7 महीने 6 दिन की उम्र में शतक लगाने का काम किया था। ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 मई 2018 का शतक लगाने का काम किया।

ऐसा करने वाले तीसरे अनकैप्ड खिलाड़ी बने
इसके साथ ही देवदत्त पाड्डिकल आईपीएल में शतक लगाने वाले तीसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। मनीष पांडे ने यहा कारनामा सबसे पहले किया था जिन्होंने आरसीबी की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी। पंजाब किंग्स के पॉल वैलिथी ने साल 2011 में नाबाद 120 रन बनाकर सीएसके के खिलाफ यह कारनामा किया था ऐसा करने वाले दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications