KBC में पूछा गया अर्जन भुल्लर से जुड़ा आसान सवाल, 12.50 लाख रुपये की थी इनामी राशि

नई दिल्ली। भारत में प्रसारित होने वाले सबसे बड़े क्विज टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में कई बार खेल की दुनिया से जुड़े ऐसे सवाल किये जाते हैं, जिनका जवाब आसान नहीं होता, हालांकि उनका जवाब देने पर आपकों करोड़ो रुपये तक की ईनामी राशि मिल जाती है। इस साल 23 अगस्त से शुरू हुए कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन टीवी पर जारी है, जिसके 76वें एपिसोड में भी एक ऐसा ही सवाल आया जिसका जवाब देने पर 12.50 लाख रुपये की राशि जीतने का मौका था। 6 दिसंबर को प्रसारित हुए इस एपिसोड में 12.50 लाख रुपये की राशि के लिये पूछा गया यह सवाल भारत के पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन अर्जन भुल्लर से जुड़ा हुआ था।

कौन बनेगा करोड़पति में पिछले 3 हफ्तों से स्टूडेंट स्पेशल एपिसोड्स चल रहे हैं, जिसका आखिरी एपिसोड 6 दिसंबर को प्रसारित हुआ। हॉट सीट पर विराजमान मुंबई की पृशा देसाई 11 सवालों का उत्तर देकर 6 लाख 40 हजार रुपये जीत चुकी थीं। उनके सामने 12वां सवाल 12 लाख 50 हजार के लिए था कि मई 2021 में भारतीय मूल के सबसे पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले फाइटर कौन थे?

और पढ़ें: सिर्फ एजाज ही नहीं भारतीय मूल के इन 4 खिलाड़ियों ने भी किया है परेशान, भारत के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड

उनके सामने 4 मौजूदा ONE एथलीट्स के नामों को विकल्प के तौर पर रखा गया। इनमें ऋतु फोगाट, अर्जन भुल्लर, गुरदर्शन मंगत और आशा रोका शामिल थे। देसाई अपनी चारों लाइफलाइन गंवा चुकी थी, लेकिन उन्होंने थोड़ा विचार करने के बाद अर्जन भुल्लर का चुनाव कर 12 लाख 50 हजार की राशि जीती।

आपको बता दें कि इस साल 15 मई को ONE Championship ने ONE: DANGAL नाम के ऐतिहासिक इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें अर्जन भुल्लर, ऋतु फोगाट, रोशन मैनम और गुरदर्शन मंगत जैसे टॉप MMA फाइटर्स ने हिस्सा लिया था। इस शो के मेन इवेंट मैच में द फिलीपींस के ब्रेंडन "द ट्रुथ" वेरा को भुल्लर के खिलाफ अपने ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना था।

और पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं मिलेगी ईशांत को जगह, विराट की वनडे कप्तानी पर भी होगा फैसला

वेरा ने ये टाइटल साल 2015 में जीता था और तभी से हेवीवेट बेल्ट उन्हीं के पास थी, लेकिन उसके करीब 6 साल बाद भारतीय मूल के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट अर्जन भुल्लर उन्हें हराकर ONE इतिहास के केवल दूसरे हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बने। वहीं भारत के सबसे पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने पर उन्हें भारत के करोड़ों फैंस ने भी खूब प्यार दिया। वो अगले साल अपना खिताब डिफेंड करते हुए नजर आ सकते हैं।

Story first published: Wednesday, December 8, 2021, 15:58 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+