Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: भारत-श्रीलंका की सीरीज को लेकर BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल, जानें कब से होंगे मैच

India vs Sri Lanka series: ODI series has been pushed back by five days | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली सीमित ओवर्स प्रारुप की सीरीज पर कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिए है, जिसके चलते 13 जुलाई से शुरू होने वाली इस सीरीज को रेशेड्यूल करना पड़ा है। शुक्रवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम के डाटा इन लिस्ट के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शेड्यूल में बदलाव होने की संभावना जताई थी। इसको लेकर गांगुली ने साफ किया था कि 13 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज अब 17 जुलाई से होगी।

हालांकि शनिवार को बीसीसीआई सचिव ज जय शाह ने सीरीज के रीशेड्यूल होने की तारीख को 18 जुलाई बताया। इससे प्रशंसकों के बीच कन्फ्यूजन पैदा हो गई। लेकिन अब बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली पूरी सीरीज का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

और पढ़ें: PCB ने रोकी पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज की मासिक पेंशन, जानें क्या है मामला

बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार वनडे सीरीज का पहला मैच 18 जुलाई को कोलंबो के प्रेमदासा प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं पर सीरीज का दूसरा मैच 20 जुलाई और आखिरी मैच 23 जुलाई को खेला जाना है।

इसके साथ ही बीसीसीआई ने T20 सीरीज की नई तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज का पहला मैच 21 जुलाई को खेला जाना था हालांकि अब नए शेड्यूल के अनुसार सीरीज का पहला मैच 25 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। वहीं पर सीरीज के बचे हुए बाकी दो मैच 27 और 29 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।

और पढ़ें: 7 साल से था भारतीय टीम में वापसी का इंतजार, अब इस दिग्गज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे से लौटने वाली श्रीलंका की टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर सबसे पहले कोरोना वायरस का शिकार हुए थे जिसके बाद टीम के डेटा एनालिस्ट भी संक्रमण का शिकार हो गए। वहीं पर शनिवार को श्रीलंका की दूसरी टीम जो एक दूसरे बायो बबल में अभ्यास कर रही है उसका एक खिलाड़ी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सीईओ अक्षय डिसिल्वा ने बीसीसीआई की ओर से नया शेड्यूल जारी करने पर बोर्ड को धन्यवाद दिया है और कहा इस मुश्किल समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने परिस्थितियों को समझा और श्रृंखला को रिशेड्यूल करने के लिए हामी भरी इसके लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं और यह हमारे और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत करेगा।

Story first published: Saturday, July 10, 2021, 18:18 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+