For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

केन्या के महान धावक किपचोगे ने मैराथन में रचा इतिहास, बनाया खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। खेल की दुनिया में नए रिकॉर्ड बनते-बिगड़ते रहते हैं। वहीं एक बार फिर ऐसा रिकॉर्ड बना है जो लंबे समय तक खेल जगत में याद रखा जाएगा। दरअसल केन्या के ओलम्पिक मैराथन चैंपियन इलियड किपचोगे ने मैराथन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। 33 वर्षीय किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में दो घंटे एक मिनट और 39 सेकंड का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया और वह उपलब्धि हासिल की जो उनके पास नहीं थी। आधुनिक युग के सबसे महान मैराथन धावक किपचोगे ने हमवतन डेनिस किमेतो के रिकॉर्ड में एक मिनट 14 सेकंड का सुधार कर दिया।

ये भी पढ़ें-B'day Special: अश्विन के पहले 'प्यार' के बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान! कमाल का है रिकॉर्ड

किमेतो ने अपना रिकॉर्ड इसी कोर्स पर 2014 में बनाया था। 5000 मीटर के पूर्व विश्व चैंपियन और 2016 के रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले किपचोगे ने अपनी इस उपलब्धि के बाद कहा, मेरे पास इस जीत को बताने के लिए शब्द नहीं हैं और मुझे खुशी है कि मैंने विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि एथलीट की दुनिया के किमेतो बादशाह हैं जो उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है उसे तोड़ पाना किसी भी धावक के लिए आसान नहीं होगा।

महिलाओं ने भी किया कमालः महिला मैराथन भी पहली बार तीन रनर्स ने 2 घंटे 19 मिनट से कम समय में पूरी करके इतिहास रचा। ग्लैडिस केरोनो (2:18:11) पहले, रूटी आगा (2:18:34) दूसरे और तिरुने दिबाबा (2:18:55) तीसरे स्थान पर रहीं।

Story first published: Monday, September 17, 2018, 12:48 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+