Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन ने टीम इंडिया को दी सलाह, धोनी से सीखनी चाहिए ये बातें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अब 31 अक्तूबर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने जा रही है। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को अगर सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बनाए रखनी हैं तो हर हाल में मैच जीतना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम से कुछ गलतियां हुईं जिस कारण 10 विकेटों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ने से पहले भारतीय टीम को हरभजन सिंह से खास सलाह मिली है।

यह भी पढ़ें- ट्रेंट बोल्ट दोहराना चाहते हैं शाहीन अफरीदी का काम, अब कोहली ने दिया जवाब

धोनी से सीखनी चाहिए ये बातें

धोनी से सीखनी चाहिए ये बातें

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम को भी वही रणनीति अपनानी चाहिए जो धोनी आईपीएल में बताैर कप्तान अपनाते हैं। हरभजन ने कहा, ''टी20 एक ऐसा प्रारूप है जहां अगर आप विकेट नहीं ले सकते हैं तो आप फिर मैच से और दूर होते जाएंगे। विकेट ना मिलने पर आपको फील्ड को अच्छे से लगाकर दबाव बनाना होगा। ठीक वैसे ही, जैसे एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते समय करते हैं। धोनी ऐसी जगह फील्डर खड़ा करते हैं जहां गेंद जाएगी। यह जरूरी नहीं कि फिल्डर मिडविकेट या कवर पर हो, वह अपने फील्डरों को उन जगहों पर खड़ा करते हैं, जहां गेंद जाने की उम्मीद होती है। मैं उम्मीद करता हूं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी ही कप्तानी और इस तरह की जागरूकता हो।''

विलियमसन पर बनाना होगा दबाव

विलियमसन पर बनाना होगा दबाव

इसके अलावा हरभजन ने टीम को केन विलियमसन से भी संभलने को कहा है। उन्होंने सलाह दी कि विलियमसन पर शुरूआती समय में ही दवाब बना लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ''भारतीय टीम को शुरूआती समय में ही केन विलियमसन पर दबाव बनाना होगा। केन विलियमसन का विकेट अगर जल्दी भारतीय गेंदबाजों को मिल जाता है, तो फिर मेरा मानना है कि न्यूजीलैंड अपना स्कोर 130 से भी कम बना सकता है और अगर ऐसी चीजें हो गईं तो फिर भारत आसानी से इसका पीछा करने में सक्षम होगा।''

प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करने की दी सलाह

प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करने की दी सलाह

इसके अलावा दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन ने टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की भी सलाह दी। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह ईशान किशन और भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह देने की मांग की। साथ ही उन्होंने तीन स्पिनर्स के साथ खेलने के सवाल पर भी अपनी राय रखी।

हरभजन ने कहा, ''काफी लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या भारत को तीन स्पिनरों के साथ खेलना चाहिए। तो मैं इसके लिए ना कहूंगा क्योंकि तीन स्पिनर बहुत अधिक होंगे। अगर टॉस हार जाते हैं तो यह समस्या पैदा कर देगा क्योंकि दूसरी पारी तक ओस जम जाएगी और स्पिनर उतने सफल नहीं होंगे। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि वैसी ही टीम हो। हां, अगर ईशान किशन टाॅप में आते हैं तो यह शानदार होगा। भुवनेश्वर की जगह शार्दुल को आना चाहिए। भारत को केवल दो स्पिनरों को खेलना चाहिए।''

Story first published: Saturday, October 30, 2021, 22:51 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+