IND vs ENG: ये है गौतम गंभीर की आदर्श XI, ईशांत और हार्दिक को नहीं मिली जगह
India vs England 1st Test Playing Eleven नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित करने का समय जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे क्रिकेट पंडितों ने अपनी टीमों के संयोजन बनाने शुरू कर दिए हैं। उनमें एक नाम गौतम गंभीर का भी जुड़ गया है।
गौतम गंभीर को लगता है कि भारत को किसी भी परिस्थिति में पांच गेंदबाजों के साथ जाना चाहिए और उन्होंने अक्षर पटेल को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में लिया है।

'किसी भी हाल में पांच बॉलर के साथ उतरना चाहूंगा'
गंभीर का मानना है कि अक्षर पटेल चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह भर सकते हैं। गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा-
"100 प्रतिशत पांच बॉलर होने चाहिए। मैं हमेशा एक पक्के विश्वास में रहा हूं कि भारत को हमेशा पांच बॉलर ही खिलाने चाहिए , भले ही परिस्थितियां कोई भी हों। तो शायद, अक्षर पटेल नंबर सात पर हो सकते है, यह जडेजा और उनकी सीधी अदला-बदली होगी। अश्विन नंबर 8 पर रहेंगे।"
IND vs ENG: फैंस को बांधकर रखेंगी इस टेस्ट सीरीज की ये 6 खास बातें

पटेल और अश्विन को बतौर ऑलराउंडर रखा-
पटेल और अश्विन दोनों ही ऑलराउंडर की भूमिका भी निभा सकते हैं।
गंभीर ने अश्विन और अक्षर की बैटिंग पर बात करते हुए आगे कहा- "अश्विन ने जो भी सिडनी में किया उसके बाद उनको खुद पूरा विश्वास होगा, अक्षर भी बैटिंग कर सकते हैं। तो भारत के पास 350 के आसपास रन बनाने के लिए होंगे और उनके पास इंग्लैंड को आउट करने लायक बॉलिंग अटैक भी होगा।"

ईशांत और हार्दिक को नहीं मिली कोई जगह-
इसके अलावा, गंभीर ने कहा कि वह दूसरे टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम देना चाहते हैं और आगे उन्हें अहमदाबाद में गुलाबी गेंद के टेस्ट में खिलाना चाहेंगे। गंभीर ने शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी से चिपके रहने का फैसला किया है क्योंकि गिल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे। इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या को गंभीर की प्लेइंग इलेवन में कोई जगह नहीं मिली।
गौतम गंभीर की प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (wk), एक्सर पटेल, रवि अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद सिराज
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
