कैसे जहीर खान की छोटी सी सलाह ने बदल दी हर्षल पटेल की किस्मत, गेंदबाजी में आ गई धार
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को डेब्यू करने का मौका मिला। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका दिया गया। इन प्लेयर्स ने कीवी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में निराश नहीं किया और अपने उसी शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए भारतीय टीम को 3-0 से सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई। अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली सीमित ओवर्स की सीरीज के लिये चयनकर्ता एक बार फिर से इन खिलाड़ियों के नाम पर विचार कर सकते हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारत के नाम रहा वानखेड़े टेस्ट का दूसरा दिन, यह रही मैच की 4 बड़ी बातें
इस बीच भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने अपनी बॉलिंग में निरंतरता के पीछे के कारण का खुलासा करते हुए बताया कि कैसे पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान से मिली छोटी से सीख ने उनकी गेंदबाजी में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद की। हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 मैचों में 14.34 की औसत से 32 विकेट हासिल किये और एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज और अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारत के नाम रहा वानखेड़े टेस्ट का दूसरा दिन, यह रही मैच की 4 बड़ी बातें

जहीर खान की सलाह ने बदली किस्मत
इस दौरान उनकी प्लेऑफ में गेंदबाजी काफी शानदार रही जिसकी वजह से उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंची और बाद में उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड भी दिया गया। इसके बाद जब उन्हें टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिला तो बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया जिसके चलते मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
हर्षल पटेल ने बताया कि जब वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये खेला करते थे तो उस वक्त उन्हें जहीर खान के साथ बात करने का मौका मिला था, जहां पर मैंने उनसे लेग स्टंप की तरफ लहराकर निकलने वाली गेंदों में सुधार लाने के लिये उनसे मदद मांगी।

जानें कहां हो रही थी हर्षल पटेल से गलती
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए हर्षल ने कहा,'जब मैं दिल्ली कैपिटल्स की टीम में था और हम मुंबई के खिलाफ खेल रहे थे तो मुझे जहीर भाई के साथ बात करने का मौका मिला। मेरी गेंदबाजी में एक बहुत बड़ी दिक्कत थी कि मेरी गेंद लेग स्टंप की ओर जाती नजर आती थी और मैंने इसी को लेकर उनसे मदद मांगी। उन्होंने बताया कि मेरी गेंदबाजी में दिक्कत मेरे गेंद फेंकने के एंगल में है। उस एंगल के साथ जब मैं गेंद को ऑफ स्टंप पर फेंकता हूं तो वो अपने आप ही लेग स्टंप की तरफ निकल जाती है।'

जहीर खान के सुझाव से बने डेथ ओवर स्पेशलिस्ट
हर्षल पटेल ने आगे बताया कि जहीर भाई ने मुझे इससे बचने के लिये सुझाव देते हुए कहा कि मैं जिस रिलीज एंगल पर गेंदबाजी करता हूं उससे बॉल फेंकते ऑफ साइड में छठे या 7वें स्टंप को टारगेट करते हुए गेंद फेंकू, इससे मेरी गेंद ऑफ स्टंप की ओर जाकर गिरेगी। जहीर भाई की इस सलाह ने मेरी गेंदबाजी में काफी बड़ा बदलाव ला दिया और मेरी निरंतरता बेहतर होने के बाद मैं गेंदबाजी में बेहतर कर पाया।'
गौरतलब है कि जहीर खान की इस टिप ने हर्षल पटेल की गेंदबाजी में काफी बदलाव किया और वापसी करने के बाद उनके पास काफी विविधता मौजूद हैं जिसके चलते वह एक शानदार गेंदबाज बनकर उभरे हैं। आपको बता दें कि हर्षल पटेल की डेथ ओवर्स की गेंदबाजी इतनी खतरनाक रही है कि बड़े से बड़ा बल्लेबाज आईपीएल 2021 में चकमा खाता नजर आया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
