Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

NZ vs PAK: पाकिस्तानी टीम को लगा एक और बड़ा झटका, अब टेस्ट सीरीज से बाहर हुए इमाम उल हक

New Zealand vs Pakistan Boxing Day Test: नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) की टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां पर वो लगातार एक के बाद एक बुरी खबर से जूझते नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर पहले पाकिस्तान (Pakistan) की टीम के 8 खिलाड़ी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गये जिसकी वजह से टीम को अभ्यास करने को लेकर मिली सभी रियायतें छीन ली गई। वहीं टी20 सीरीज से 2 दिन पहले कप्तान बाबर आजम चोटिल हो गये और टी20 के अलावा पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल सके। वहीं पाकिस्तान (Pakistan) के बल्लेबाज शादाब खान भी दायें जांघ में आये खिंचाव के चलते न्यूजीलैंड के अलावा अगले महीने पाकिस्तान (Pakistan) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं।

इस बीच पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज थंब इंजरी के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं। पीसीबी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वह रविवार को वापस पाकिस्तान (Pakistan) लौटेंगे और लाहौर में स्थित हाई परफोर्मेंस सेंटर में रिहैब करेंगे।

और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के फ्लॉप शो पर डिफेंसिव हुए लाबुशेन, भारतीय गेंदबाजों को लेकर कही बड़ी बात

उल्लेखनीय है कि इमाम उल हक को यह चोट क्वींसटाउन में चल रहे प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगी। गौरतलब है कि पहले से चोटिल चल रहे कप्तान बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू हो रहे टेस्ट में भाग लेते नजर आ सकते हैं, हालांकि इस बात का फैसला 2 जनवरी को होगा। इस दौरान वह मैदान पर वापस अभ्यास के लिये लौट चुके हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम लगातार चोटों से जूझ रही है। इस बीच बॉक्सिंग डे पर शुरू हुए टेस्ट मैच का पहला दिन कीवी बल्लेबाजों के नाम रहा।

और पढ़ें: NZ vs PAK: रोस टेलर ने बे-ओवल में रचा इतिहास, विटोरी को पीछे छोड़ नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान (Pakistan) ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन रोस टेलर, कप्तान केन विलियमसन और हेनरी निकल्स ने पारी को संभाला और मैच पर वापस पकड़ बनाने में कामयाब रहे।

Story first published: Sunday, December 27, 2020, 1:38 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+