Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK vs KKR: जडेजा के जबरदस्त कैच ने बताया क्यों हैं दुनिया ने नंबर 1 फील्डर

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2020 CSK vs KKR: Ravindra Jadeja takes a stunner to dismiss Sunil Narine| Oneindia Sports

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 21 वां मैच अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हो रहा है। अबुधाबी में खेले जा रहे इस मैच में दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले खेलते हुए इस मैदान पर 167 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि इस मैच में केकेआर की टीम ने अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और पूरी टीम 167 रन पर ऑल आउट हो गई।

जहां केकेआर की ओर से आज के मैच में बल्लेबाजी में राहुल त्रिपाठी को छोड़ बाकी खिलाड़ियों ने निराश किया तो वहीं पर सीएसके की टीम ने न सिर्फ शानदार गेंदबाजी की बल्कि फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। केकेआर के लिये राहुल त्रिपाठी और शुबमन गिल ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 37 रन जोड़े थे कि शार्दुल ठाकुर ने गिल को आउट कर पहला झटका दिया।

और पढ़ें: बेन स्टोक्स ने बताया किसके कहने पर आईपीएल में की वापसी, राजस्थान के लिये हैं क्वारंटीन

वहीं शुबमन के आउट होने के बाद केकेआऱ के लिय नितिश राणा बल्लेबाजी करने आये। उन्होंने पिछले मैच की तरह इस मैच में शानदार शुरुआत की लेकिन करन शर्मा की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने ऐसा जबरदस्त कैच पकड़ा जिसने राणा की पारी को समाप्त कर दिया और वापस पवेलियन भेज दिया।

करन शर्मा ने लेग ब्रेक ने फेंकी और नितिश राणा ने एक शानदार स्लॉग स्वीप खेला, जिसे रविंद्र जडेजा ने भागते हुए कैच किया। वहीं करन शर्मा के अगले ही ओवर में सुनील नरेन ने डीप मिड विकेट की दिशा में शॉट खेला जहां पर रविंद्र जडेजा एक बार फिर उड़ते नजर आये और कैच पकड़ लिया।

और पढ़ें: CSK vs KKR: 5 साल बाद केकेआऱ ने लिया पहले बैटिंग का फैसला, 167 पर हुई ढेर

हालांकि कैच पकड़ने के बाद जडेजा घिसटते हुए बाउंड्री से टकराते हुए नजर आ रहे थे लेकिन जडेजा ने अपनी प्रेजेंस ऑफ माइंड का इस्तेमाल किया और खुद के बाउंड्री में टच होने से पहले गेंद को पास खड़े फाफ डुप्लेसिस को गेंद थमा दी और कैच कराकर नरेन को वापस पेवलियन भेजा। वहीं दूसरे छोर पर खड़े राहुल त्रिपाठी रन बनाते रहे और उन्होंने 51 गेंदों में 8 चौके 3 छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेली।

रविंद्र जडेजा को भले आज सीएसके की ओर से गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से जता दिया कि वह दुनिया के नंबर 1 फील्डर क्यों है। आपको बता दें कि सीएसके के लिये आज ड्वेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके जबकि शार्दुल ठाकुर, करन शर्मा और सैम करन ने 2-2 विकेट हासिल किये।

Story first published: Wednesday, October 7, 2020, 23:16 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+