Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहम्मद कैफ ने की भारतीय टी20 टीम में अश्विन को वापस लाने की मांग, पेश किये IPL 2020 के आंकड़े

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया और पहली बार फाइनल मुकाबले में जगह बनाते हुए उपविजेता भी बनी। फाइनल मैच में भले ही दिल्ली की टीम को हार सामना करना पड़ा लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इस सीजन दिल्ली की टीम से आईपीएल में खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की और 15 मैचों में 7.66 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट हासिल किये।

अश्विन ने दिल्ली के लिये पावरप्ले के दौरान अच्छी गेंदबाजी की और कई बड़े विकेट हासिल किये जिसमें आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज जैसे क्रिस गेल, निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों का भी विकेट हासिल किया। हालांकि इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया।

और पढ़े: कोरोना की चपेट में आये बंगाल के कप्तान अभिमन्यु इश्वरन, खुद को किया क्वारंटीन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन सिर्फ भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बन सके हैं। सीमित ओवर्स प्रारूप में अश्विन आखिरी बार साल 2017 में टीम का हिस्सा बने थे, उसके बाद से वह सिर्फ टेस्ट टीम में ही भारत का हिस्सा बने हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ का मानना है कि अश्विन को भारतीय टी20 टीम का हिस्सा होना चाहिये, वह टीम के लिये काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

इसको लेकर बुधवार को उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया और लिखा,'आईपीएल के 13वें सीजन में अश्विन ने विराट, रोहित, पोलार्ड, गेल, वॉर्नर, क्विंटन डिकॉक, करुण, बटलर, स्मिथ, पाड्डिकल और पूरन का विकेट हासिल किया। पढ़िये इसे दोबारा ध्यान से पढ़िये। यह लिस्ट है अश्विन के बड़े विकेटों की जो कि उन्होंने पावरप्ले के दौरान ली। मुझे लगता है कि अश्विन अभी भी भारतीय टी20 टीम के लिये कारगर साबित हो सकते हैं।'

और पढ़ें: IND vs AUS: वार्म अप मैच खेलने के लिये T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं शमी-बुमराह, जानें क्यों

गौरतलब है कि फिलहाल अश्विन फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को हुए अभ्यास सेशन के दौरान अश्विन ने केएल राहुल को वॉली पर आने वाली गेंदों की प्रैक्टिस कराई, इस दौरान वह टेनिस रैकेटस का इस्तेमाल कर रहे थे और विकेटकीपर बल्लेबाज उस पर पुल शॉटस लगाने का अभ्यास।

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस सीरीज में 3 वनडे, 3 टी20 और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से सिडनी में वनडे मैच के साथ होगी।

Story first published: Thursday, November 19, 2020, 1:14 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+