CSK vs KKR: धोनी ने तोड़ा नरेन का मायाजाल, लगाया आईपीएल का पहला चौका, देखें आंकड़े
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 15वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया जहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 220 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया और केकेआर के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ (62) और फाफ डुप्लेसिस ने शानदार आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 115 रनों की साझेदारी की और रनों के पहाड़ के लिये नींव रखी।
वहीं मोइन अली ने भी 12 गेंदों में 25 रन की पारी खेलकर सीएसके के लिये तेजी से रन बनाने का काम किया। सुनील नरेन की गेंदबाजी के दौरान मोइन अली आउट हुए, जिसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये उतरे। धोनी ने केकेआर के खिलाफ इस मैच में 8 गेंदों का सामना कर 17 रनों की पारी खेली।
एमएस धोनी ने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और एक छक्का लगाने का काम किया और आंद्रे रसेल की गेंद पर कप्तान इयोन मोर्गन को कैच थमाकर वापस लौटे। भले ही कप्तान एमएस धोनी ज्यादा बड़ी पारी खेलते नहीं नजर आये लेकिन उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में आईपीएल में एक दशक से चले आ रहे सुनील नरेन के मायाजाल को तोड़ने का काम किया।
सुनील नरेन के खिलाफ एमएस धोनी ने पिछले एक दशक में 14 पारियां खेली थी और एक बार फिर चौका लगाने में कामयाब नहीं हो सके थे। हालांकि वानखेड़े के मैदान पर धोनी ने एक दशक से चले आ रहे इस सूखे को खत्म किया और सुनील नरेन के खिलाफ आईपीएल करियर की 65वीं गेंद पर पहला चौका लगाया। धोनी ने यह चौका फ्री हिट गेंद पर लगाया, जो कि बल्ले पर अच्छे से लगी भी नहीं थी लेकिन गेंद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के पीछे से निकल गई और धोनी ने पहला चौका लगाया।
और पढ़ें: PBKS vs SRH: चेन्नई में इतिहास रचने के करीब हैदराबाद, पंजाब का खराब फॉर्म जारी
आईपीएल मे सुनील नरेन के खिलाफ धोनी के आंकड़ों की बात करें तो 2012 से लेकर अब तक 15 पारियों में 69 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट महज 56 का है और वो सिर्फ 39 रन ही बना सके हैं। धोनी ने नरेन के खिलाफ इस मैच में पहला चौका लगाने का काम किया और इस दौरान सिर्फ एक बार ही आउट हो सके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

