IPL 2020: पंजाब के खिलाफ यह बड़े रिकॉर्ड बनाने से चूक गये कोहली- डिविलियर्स
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(Indian Premier League) के 13वे सीजन के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने एक बार फिर दम दिखाते हुए लीग में आरसीबी की टीम को दूसरी बार हराने का काम किया। इसके साथ ही पंजाब की टीम के लिये चला आ रहा लगातार हार का सिलसिला आखिरकार रुक गया और पजाब की टीम को इस लीग में अपनी दूसरी जीत मिली। भले ही पंजाब की टीम के लिये अंकतालिका में उसके स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन इस जीत ने उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा।
और पढ़ें: IPL 2020: गेल-राहुल की फिफ्टी से जीत की राह पर लौटी पंजाब, आरसीबी को 8 विकेट से हराया
वहीं इस मैच में बल्लेबाजी करने आये कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जो कि फॉर्म में चल रहे हैं पंजाब के खिलाफ शारजाह में हुए इस मुंकाबले में बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गये।
और पढ़ें: IPL 2020: मयंक अग्रवाल को बोल्ड मार चहल ने रचा इतिहास, T20 में लगाया विकेटों का दोहरा शतक

500 चौके लगाने से चूक गये विराट कोहली
शारजाह के मैदान पर इस लीग में रनों की बारिश देखने को मिली है, इसके चलते फैन्स को एक बार फिर से रनों की बारिश देखने की उम्मीद थी। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 48 रनों की पारी खेली और इस दौरान 3 चौके भी लगाये। इस मैच में विराट कोहली के पास आईपीएल में 500 चौके पूरा करने का मौका था। इसके लिये उन्हें 6 चौके लगाने की जरूरत थी लेकिन वह सिर्फ 3 चौके ही लगा सके और 497 के आंकड़े पर रुक गये।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ शिखर धवन ही 500 से ज्यादा चौके लगाने का आंकड़ा पूरा कर सके हैं। धवन ने अब तक आईपीएल करियर में 549 चौके जड़ने का काम किया है।

कोहली नहीं पूरा कर सके 200 छक्के लगाने का रिकॉर्ड
इसके अलावा विराट कोहली के पास आईपीएल में 200 छक्के पूरा करने के रिकॉर्ड से महज 3 शॉ़ट दूर थे औऱ उनके पास इस रिकॉर्ड को पूरा करने का मौका था लेकिन वह इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा सके और इसी आंकड़े को पार नहीं कर सके।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (331) के नाम है जिन्होंने आज के मैच में 5 छक्के लगाने का काम किया।

4000 रन पूरा कर चुके एबी डिविलियर्स
वहीं आरसीबी की टीम के लिये एबी डिविलियर्स के पास आज अपने 4000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बना सकते थे , जिसके लिये उन्हें महज 48 रनों की दरकार थे। डिविलियर्स जिस फॉर्म में चल रहे हैं उसके तहत यह बहुत ही आसान काम था लेकिन आज के मैच में कोहली ने उनके बैटिंग ऑर्डर को चेंज कर दिया और वो आज के मैच में सिर्फ 2 रन ही बना सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
