IND vs AUS: वसीम अकरम ने बताया कौन सी टीम पड़ेगी भारी, टेस्ट सीरीज में किसे मिलेगी जीत
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन समाप्त होने वाला है जिसके बाद भारतीय टीम बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया दोरे पर पहुंचेगी। टेस्ट प्रारूप में दोनों ही टीमें किसी से कम नहीं है और दोनों ही पक्ष जीत के दावेदार हैं ऐसे में किसी एक टीम को चुनना मुश्किल होगा। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और वसीम अकरम ने इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को जीत का दावेदार बताया।
वसीम अकरम ने का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में जीत की प्रबल दावेदार है लेकिन दोनों ही टीमों के पास लगभग एक जैसी ताकत है और यह बेहद करीबी मुकाबला होने वाला है।
और पढ़ें: IPL 2020: कोहली के सपोर्ट में उतरे वीरेंद्र सहवाग, बताया- कैसे RCB के लिये होगा जीत का सपना पूरा
वसीम अकरम ने अपने यू-ट्यूब चैनल 'क्रिकेट बाज' पर कहा, 'मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास दुनिया का सबसे बेहतरीन पेस अटैक है,उनके पास पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और अन्य टॉप क्लास के गेंदबाज हैं। इस सीरीज में बेहद करीबी मुकाबला होने वाला है लेकिन मेरा मानना है कि अंत में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत की प्रबल दावेदार बन कर उभरेगी।'
वसीम अकरम ने आगे बताया कि भारतीय टीम भी इस सीरीज में किसी सीरीज से कम नजर नहीं आयेगी क्योंकि उनके पास जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में शानदार पेस अटैक जो कि कॉम्पिटीशन को काफी बढ़ा देने वाला होगा।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारतीय टीम के लिये खुशखबरी, IPL फाइनल के बाद टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा
उन्होंने कहा,' भारतीय टीम के पास मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी समेत कई अच्छे गेंदबाज हैं। यह टीम जब भी मैदान पर उतरती है तो उनका आत्मविश्वास देखने लायक होता है। भारतीय टीम में अब काफी आत्मविश्वास आ चुका है। उनकी पूरी टीम का हाव भाव बदला हुआ है और उनमें वो भरोसा देखने को मिलता है जो कि 90 के दशक में हमारी टीम में देखने को मिलती थी। हालांकि मैं यह जरूर कहूंगा कि भारतीय खिलाड़ी अब थोड़े बदमाश हो गए हैं।'
गौरतलब है कि भारतीय टीम यूएई में आईपीएल की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिये रवाना होगी। पिछली बार जब यह दोनों टीमें ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टकराई थी तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने का काम किया था, हालांकि उस सीरीज में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर नहीं खेल रहे थे।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारतीय टीम के लिये खुशखबरी, IPL फाइनल के बाद टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दोनों दिग्गज खिलाड़ी बॉल टैंपरिंग के मामले में निलंबित थे। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत होकर उतरेगी। वसीम अकरम का मानना है कि भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत नजर आती हो लेकिन बाकी सब ऑस्ट्रेलियाई टीम की पिच पर निर्भर करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
