ENG vs PAK: यूनिस खान ने बताया इंग्लैंड को धूल चटाने का प्लान, बोले- ऐसे जीतेगी पाकिस्तान
नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कोरोना वायरस के बाद खेली गई पहली सीरीज के बाद अब मेजबान टीम पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार है। इस बीच पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच यूनिस खान ने बात करते हुए बताया कि आखिरकार उनकी टीम किस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करेगी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड की टीम को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जो कि 5 अगस्त से मैनचेस्टर के मैदान पर शुरु होगी।
इस बारे में बात करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच यूनिस खान ने कहा कि अगर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करनी है तो उसके टीम के तेज गेंदबाजों शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद अब्बास की बल्लेबाजी पर काम करना होगा और हम लगातार उस पर ध्यान दे रहे हैं।
और पढ़ें: ENG vs WI: कर्टनी वॉल्श ने बताया वेस्टइंडीज की हार का कारण, होल्डर पर साधा निशाना
इस बारे में बात करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच यूनिस खान ने कहा कि अगर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करनी है तो उसके टीम के तेज गेंदबाजों शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद अब्बास की बल्लेबाजी पर काम करना होगा और हम लगातार उस पर ध्यान दे रहे हैं।
और पढ़ें: ENG vs WI: 108 साल इंग्लैंड ने दोहराया यह कारनामा, जानें सीरीज में बने अहम रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ जीतना है तो पुछल्ले बल्लेबाजों को करना होगा कमाल
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के लिये बल्लेबाजी का दारोमदार ऊपरी क्रम के बल्लेबाज बाबर आजम पर होगा जिसके लिये यूनिस खान ने कहा कि उन्हें अपने बल्लेबाजी के स्तर को अगले लेवल पर लेकर जाना होगा।
यूनिस ने कहा, 'हमें इंग्लैंड में श्रृंखला जीतनी है तो हमारे निचले क्रम के बल्लेबाजों को जुझारूपन दिखाना होगा। यह सभी सफल टीमों की निशानी है। सिर्फ टॉप 6-7 बल्लेबाजों से नहीं होगा। निचले क्रम को भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम अपने गेंदबाजों के साथ काम कर रहे हैं जो नौवें, दसवें और 11वें नंबर पर उतरते हैं। उन्हें बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'

बाबर आजम को खेलनी होगी लंबी पारियां
यूनिस खान ने कहा कि इंग्लैंड में बल्लेबाजों के लिये हालात के अनुकूल ढलना बल्लेबाजों के लिये सफलता की कुंजी होगी। इस बीच उन्होंने खिलाड़ियों के मानसिक पहलू पर बात करते हुए कहा कि बाबर को लंबी पारियां खेलने पर ध्यान देना होगा।
उन्होंने कहा, 'वह पिछले कुछ साल से पाकिस्तान के लिये बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। मैं चाहता हूं कि वह लंबी पारियां खेले। अपने शतक को 150 और 150 को दोहरे शतक में बदले। कई बार निजी मसले खेल को काफी प्रभावित करते हैं। मैं कोशिश कर रहा हूं कि सब शांतचित्त रहें। कौशल और फिटनेस पर काम किया जा सकता है लेकिन मानसिक मजबूती भी उतनी ही अहम है।'

पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम
बता दें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने मजबूत टीम चुनी है। अजहर अली की अगुवाई में टीम के पास बाबर आजम, आबिद अली, असद शफीद, फवाद आलम, इमाम उल हक जैसे बल्लेबाज हैं। साथ ही उसके पास वहाब रियाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, यासिर शाह जैसे गेंदबाज भी हैं।
पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम: अजहर अली, बाबर आजम, आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम उल हक, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शेनवारी, वहाब रियाज, यासिर शाह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
