Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC फाइनल में जानें कौन बनेगा हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट, बॉलिंग कोच भरत अरुण का खुलासा

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की ओर से आयोजित की जाने वाली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 18 जून से साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जाना है, जहां पर भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय चयन समिति ने इस खिताबी मैच और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये अपनी 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अपनी टीम का ऐलान करेगा। बीसीसीआई की ओर से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिये चुनी गई भारतीय टीम में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का नाम नहीं है, जिसको लेकर कई दिग्गजों ने सवाल उठाने का काम किया तो कई दिग्गजों ने उनकी गेंदबाजी न कर पाने को कारण बताया।

इस बीच टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने खुलासा किया है कि भारतीय टीम का कौन सा खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हो सकता है और टीम में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकता है। भरत अरुण का मानना है कि भारतीय टीम के युवा गेंदबाज शार्दुल ठाकुर इस कमी को भर सकते हैं और भारतीय टीम के लिये फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की कमी को पूरा कर सकते हैं।

और पढ़ें: दिग्गजों को पीछे छोड़ भारतीय महिला टीम के हेड कोच बने रमेश पोवार, इन 4 लोगों ने दिया था इंटरव्यू

गौरतलब है कि इंग्लैंड में स्विंग गेंदबाजी को काफी मदद मिलती है जिसके चलते हार्दिक पांड्या की कमी पर लगातार चर्चा हो रही है। वहीं इसको लेकर गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने शार्दुल ठाकुर को उनका विकल्प बताते हुए बैक किया है।

उन्होंने कहा, 'वैसे तो यह चयनकर्ताओं का काम है कि वह टीम को इस तरह से ऑलराउंडर्स टीम को दें जो किसी दिग्गज खिलाड़ी की कमी न खलने दे, हालांकि अगर मेरी राय मानी जाये तो हार्दिक पांड्या की शार्दुल ठाकुर अच्छे ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जो कर के दिखाया वह शानदार था। हार्दिक पांड्या बेहद टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, लेकिन बैक सर्जरी कराने के बाद से उनके लिये बॉलिंग में वापसी कर पाना आसान नहीं होगा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की लेकिन हमें उनका वर्कलोड मैनेजमेंट देखना पड़ा'

और पढ़ें: गाबा टेस्ट की हार को अब तक पचा नहीं पाये हैं टिम पेन, कहा- ध्यान भटकाने में माहिर है भारतीय टीम

आपको बता दें कि शार्दुल ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में वापसी करने का काम किया था, जहां पर गाबा के मैदान पर खेले गये इस मैच में उन्होंने 7 विकेट लेने के साथ पहली पारी में 67 रनों की अहम पारी खेली थी। इसके दम पर भारत ने इस मैच को 3 विकेट से जीतने का काम किया और सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमाया।

Story first published: Thursday, May 13, 2021, 19:48 [IST]
Other articles published on May 13, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+