For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लड़की को किडनैप करने करने के मामले में यासिर शाह और उनके दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्लीः पाकिस्तान के टेस्ट लेग स्पिनर यासिर शाह के खिलाफ पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में यासिर के दोस्त के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है क्योंकि यह एक किडनैपिंग, शोषण और फिर धमकी देने का मामला है। यह एफआईआर लाहौर में शालीमार पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है और लड़की की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। अभी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस मामले पर जवाब नहीं दिया है।

बंदूक की नोक पर किया कांड-

बंदूक की नोक पर किया कांड-

FIR में लड़की की आंटी ने आरोप लगाया है कि यासिर शाह के दोस्त फरहान ने बंदूक की नोक पर भांजी का बलात्कार किया और वीडियो भी बनाए गए। इतना ही नहीं, बाद में उसको धमकियां भी दी गई। शिकायत में आरोप है कि यासिर ने अपने दोस्त की मदद भी की और बाद में फरहान ने उस लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी तरह की कोई बात बाहर जाकर उगली तो है वह उसका वीडियो रिलीज कर देगा।

IND vs SA: हर टेस्ट मैच में 20 विकेट निकालकर देंगे तेज गेंदबाज, पुजारा को है यकीन

FIR एक महिला ने दर्ज कराई है जो लड़की की बुआ है। यह लड़की मैट्रिक में पढ़ती है और बताया गया कि वह बुआ और भांजी लाहौर के एक प्रोग्राम में गए थे जिसके मेजबान यासिर शाह थे। बुआ यहां पर बताती है कि उसकी भांजी इस घटना के 2 या 3 महीने बाद जब थोड़ी सी परेशान दिखने लगी तो उन्होंने अपनी भांजी से पूछताछ की और बाद में पता चला की लड़की के साथ यासिर शाह के घर पर गलत चीजें घटित हुई।

लड़की को ब्लैकमेल करके हुई जबरदस्ती-

लड़की को ब्लैकमेल करके हुई जबरदस्ती-

द डॉन के मुताबिक लड़की की आंटी ने बताया, "मेरी भांजी ने मुझे 14 अगस्त को बताया कि वह जब ट्यूशन से लौट रही थी तो फरहान ने एक टैक्सी की और लड़की को एक फ्लैट में ले गया। इस फ्लैट में जाकर फरहान ने लड़की का शारीरिक तौर पर शोषण किया जो बंदूक की नोक पर हुआ था और एक वीडियो भी बनाया गया।"

यह सब बातें एफआईआर दर्ज हैं। इस दौरान महिला बताती है कि यासिर शाह ने कहा कि वह एक इंटरनेशनल और प्रसिद्ध खिलाड़ी है और उसने लीगल एक्शन लेने के खिलाफ लड़की को भी धमकाया। इतना ही नहीं लड़की के मुताबिक फरहान ने उसको फिर से ब्लैकमेल किया और इस बार उसको दूसरे फ्लैट पर ले जाकर दूसरी बार रेप किया गया।

यासिर ने कथित तौर पर कहा- मुझे छोटी लड़कियां पसंद हैं

यासिर ने कथित तौर पर कहा- मुझे छोटी लड़कियां पसंद हैं

लड़की की आंटी कहती है जब यासिर ने व्हाट्सएप पर बात की थी और कहा था कि ये लड़की खूबसूरत थी और उसको छोटी लड़कियां पसंद है। यासिर ने यह भी कहा कि उसके पुलिस और आर्मी में बड़े अधिकारियों के साथ कांटेक्ट है। उसने यह भी धमकी दी कि अगर किसी तरह का कोई मामला दर्ज किया गया तो उनको मरवा भी दिया जाएगा।

बाद में यासिर शाह ने अपने दोस्त फरहान के जरिए उस लड़की को धमकाना जारी रखा। लड़की की आंटी कहती है कि कुछ दिनों पहले भी यासिर शाह ने धमकी दी और फरहान से मिलने के लिए कहा था। अब वो फिर 22 दिसंबर को अपने फ्लैट पर इस्लामाबाद में मिलने के लिए कह रहा था। बाद में जब मामला पुलिस के पास जाने लगा तो यासिर शाह ने लड़की को लालच दिया कि वह उसको एक फ्लैट देगा और 18 साल की होने तक उसका हर महीने खर्चा उठाएगा। बस शर्त यह है कि वह लड़की चुप्पी साधे रहे।

PCB की जानकारी में आ चुका है मामला-

PCB की जानकारी में आ चुका है मामला-

इस मामले पर इस्लामाबाद पुलिस ने कहा है कि पीड़िता का मेडिकल एग्जामिनेशन हुआ है। और इस मामले पर जैसे ही बलात्कार का कोई भी तथ्य सामने आया तो लीगल एक्शन लिया जाएगा । इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उसके खिलाड़ी के ऊपर इस तरह के आरोप लगे हैं और बोर्ड ने मामले को अपने संज्ञान में ले लिया है।

यासिर और उसके दोस्त पर पाकिस्तान पैनल कोड के हिसाब से सेक्शन 292 बी और 292 सी के अलावा 376 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला इसी साल 14 अगस्त का बताया जा रहा है।

यासिर पाकिस्तान के लेग स्पिनर हैं जो बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही के टेस्ट दौरे पर नहीं गए हैं क्योंकि उनकी उंगली में चोट आ गई थी।

Story first published: Tuesday, December 21, 2021, 9:46 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+