विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में अंशु मलिक ने सिल्वर जीत कर रचा इतिहास, सरिता मोर ने जीता ब्रॉन्ज
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती की युवा महिला पहलवान अंशु मलिक ने गुरुवार को विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है और इस ग्लोबल टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं। इससे पहले बुधवार को अंशु मलिक ने 57 किग्रा भारवर्ग में यूरोपियन चैम्पियन सोलोमिया विंक को हराकर वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी और सुशील कुमार के बाद इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलने वाली दूसरी रेसलर बनी थी।
गुरुवार को खेले गये फाइनल मैच में 19 वर्षीय अंशु मलिक का सामना ओलंपिक विजेता अमेरिकी पहलवान हेलेन मोरौलिस से नॉर्वे के ओसलो में हुआ, जिसमें उन्हें 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। हेलेन मौरोलिस ने वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप का गोल्ड मेडल जीता तो वहीं पर हार के बाद अंशु मलिक के नाम सिल्वर मेडल आया और वो इस टूर्नामेंट का सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली महिला रेसलर बनी।
और पढ़ें: जानें कौन हैं दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड जिसे मैच के बाद किया प्रपोज, बिग बॉस से रहा है खास कनेक्शन
अंशु मलिक स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लखनऊ ट्रेनी सेंटर में साल 2016 से ट्रेनिंग कर रही हैं और एशियन चैम्पियनशिप में दो बार मेडल जीत चुकी हैं। अंशु मलिक ने पहले एशियन चैम्पियनशिप का गोल्ड मेडल जीता तो वहीं पर रैंकिंग सीरीज का सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया और अब विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप का सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर दिया।
वहीं पर महिला पहलवान सरिता मोर ने भी अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया है और विश्व रेसलिंग चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली छठी महिला बन गई हैं। सरिता मोर ने स्वीडन की सारा लिंडबर्ग को ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में 8-2 से पराजित कर 59 किग्रा भारवर्ग में जीत हासिल की। इसके साथ ही वह 2021 विश्व रेसलिंग चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली दूसरी महिला पहलवान बन गई हैं।
सरिता मोर से पहले विश्व रेसलिंग चैम्पियनशिप में गीता फोगाट (2012), बबीता फोगाट (2012), पूजा ढांढा (2018) और विनेश फोगाट (2019) ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कारनामा किया था। गौरतलब है कि साल 2010 में सुशील कुमार ने वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप का फाइनल जीतकर इतिहास रचा था और भारत के इकलौते विश्व चैम्पियन बने।
आपको बता दें कि भारत के लिये विश्व रेसलिंग चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने वाले पहलवानों की बात करें तो अंशु मलिक छठी रेसलर बनी थी, उनसे पहले बिशम्बर सिंह (1967), सुशील कुमार (2010), अमित दहिया (2013), बजरंग पुनिया (2018) और दीपक पुनिया (2019) का नाम शामिल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications