For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कैसे हुआ है स्टुअर्ट बिन्नी का विश्वकप की टीम में सेलेक्शन?

मुंबई। मंगलवार को बीसीसीआई ने विश्वकप 2015 की अंडर 15 टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 7 बल्लेबाज और 7 गेंदबाजों को मौका दिया गया है। हालांकि क्रिकेटर एक्सपर्ट की राय में यह एक संतुलित टीम है लेकिन इस टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें क्यों टीम में शामिल किया गया है यह सवाल हर क्रिकेट प्रेमी सोशल मीडिया में खोज रहा है।

जिनमें से एक स्टुअर्ट बिन्नी, जिन्हें टीम में क्यों शामिल किया गया है इसका जवाब लोग बीसीसीआई से मांग रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्टुअर्ट बिन्नी को सिर्फ इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि उनके पापा रोजर बिन्नी चयनकर्ताओं की टीम का मजबूत हिस्सा है। आपको जानकर हैरत होगी कि मंगलवार देर शाम तक #Stuart Binny टि्वटर पर टॉप पर ट्रेंड करता रहा और लोगों ने बड़ी ही तीखी प्रतिक्रियाएं बिन्नी के सेलेक्शन पर दी है।

मालूम हो कि बिन्नी ने अब तक मात्र छह वनडे मैच खेले हैं और महज 40 रन बनाए हैं, जबकि इतने ही मैचों में गेंदबाजी करते हुए वो सिर्फ एक ही बार छह विकेट लेने में सफल रहे। उनके पास विदेशी धरती पर गेम खेलने का भी कोई खासा अनुभव नहीं है। बिन्नी का रिकार्ड फर्स्ट क्लास मैचों के लिए खासा अच्छा नहीं है। आपको बता दें कि बिन्नी ने अभी तक 62 प्रथम श्रेणी मैचों में 35.02 की औसत से 3187 रन बनाए है जिसमें आठ शतक और 14 अर्धशतक है। साथ ही इन मैचों में वे 94 विकेट ले पाए हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+