Viral Video: सहवाग ने बताया क्यों छुपाते हैं क्रिकेटर अपनी उम्र, शेयर किया फनी वीडियो
नई दिल्ली। दुनिया भर के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान वीरेंदर सहवाग संन्यास के बाद भी अपने फैन्स का मनोरंजन करने से नहीं चूकते हैं। कभी सोशल मीडिया तो कभी कॉमेंट्री के दौरान सहवाग अपने चुलबुले अंदाज से अपने फैन्स को खुश करते नजर आते हैं। उल्लेखनीय है कि सहवाग उन खिलाड़ियों में शामिल है जो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और कभी फनी वीडियोज तो कभी फनी फोटोज के जरिये फैन्स को गुदगुदाने का काम करते हैं। सहवाग ने रविवार को भी अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
और पढ़ें: Eng vs AUS: सैम बिलिंग्स ने जड़ा ऐसा छक्का पार्किंग लॉट में जाकर गिरी गेंद, ढूंढते रहे मिशेल मार्श
सहवाग ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपने पूर्व साथी और दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के साथ चुलबुले और फनी अंदाज में कॉमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सहवाग ने यह भी बताया कि क्रिकेटर अपनी सही उम्र को छुपाने का काम क्यों करते हैं। हालांकि सहवाग की ओर से शेयर किया गया यह वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन उनके शेयर करने के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़ें: IPL 2020: रहाणे, अश्विन-इशांत की फिटनेस से बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की चिंता, पोंटिग ढूंढ रहे समाधान

फनी अंदाज से साथी कॉमेंटेटर को हंसा रहे हैं सहवाग
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें सहवाग ने अपनी कॉमेंट्री के हुनर को दिखाया है और 2 अलग-अलग मैचों के दौरान की गई वीडियो को एक साथ जोड़ दिया है। इस वीडियो में वह अपने साथी कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा, वीवीएस लक्ष्मण, दीप दास गुप्ता को अपनी फनी कॉमेंट्री से हंसाते हुए नजर आ रहे हैं। सहवाग की ओर से की जा रही कॉमेंट्री का यह वीडियो एक टेस्ट मैच और भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये वनडे मैच का है।

सहवाग ने बताया- खिलाड़ी उम्र को लेकर क्यों करते हैं धोखाधड़ी
इस दौरान वीरेंदर सहवाग ने क्रिकेटर्स की ओर से उम्र को लेकर की जाने वाली धोखाधड़ी पर भी बात की और इस बात को माना कि पहले के खिलाड़ी अपनी उम्र को कागजों में जान बूझकर कम लिखवाते थे। सहवाग ने इसके पीछे का कारण बताते हुए बताया कि यह खिलाड़ी अपनी उम्र को सिर्फ इसलिये कम कराते थे, ताकि वह अंडर- 19 क्रिकेट खेल सकें और भारतीय टीम में अपनी जगह बना सकें।

मिश्रा ने की है कम से कम 2 साल की हेरा-फेरी
इसको लेकर सहवाग ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज लेग स्पिनर और भारतीय गेंदबाज अमित मिश्रा का नाम लिया और कहा कि भले ही वह कागजों में अपनी उम्र 33 साल बताते हैं लेकिन असल में वह 35 साल से कम नहीं हैं। हालांकि इसके बाद उन्होंने इस पर सफाई भी दी।
सहवाग ने कहा,' मिश्रा (Amit Mishra) को ही ले लीजिये, वह भले ही ऑन पेपर अभी 33 साल के होंगे लेकिन सच तो यह है कि वह 35 से कम नहीं होंगे। मुझे लगता है कि उन्होंने खेल में बने रहने के लिये अपनी उम्र में 2 साल की हेराफेरी जरूर की होगी।'
|
IPL में वर्चुअल कॉमेंट्री करते नजर आयेंगे सहवाग
गौरतलब है कि वीरेंदर सहवाग इस वीडियो के दौरान वीवीएस लक्ष्मण के दोहरे शतक के बारे में भी बात करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच खेल से जुड़ी गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है, वहीं यूएई में आयोजित होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के लिये इस बार ऑनलाइन कॉमेंट्री की जा रही है तो इस बार यह खिलाड़ी वर्चुअल तरीके से इस लीग का हिस्सा बनते नजर आयेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
