DC vs KXIP: सुपरओवर में पंजाब के नाम हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे रबाडा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों ने फैन्स को रोमांच का ऐसा तड़का दिया जिससे लोगों को इस बात का एहसास हो गया कि उन्हें क्यों इस लीग का महीनों से इंतजार था और क्यों यह लीग दुनिया की सबसे मशहूर टूर्नामेंट कहा जाता है। दुबई के मैदान पर खेला गया यह मैच सुपरओवर में गया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कगिसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी के दम पर पहले मैच में जीत हासिल कर ली।
और पढ़ें: DC vs KXIP: स्टॉयनिस-रबाडा के दम पर जीती दिल्ली, सुपरओवर में पंजाब को रौंदा
इसके साथ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो कि आईपीएल के इतिहास में कोई भी टीम अपने नाम नहीं करना चाहेगी।
और पढ़ें: DC vs KXIP: श्रेयस अय्यर ने जड़ा 99 मीटर लंबा छक्का, बायो-बबल के बाहर जाकर गिरी बॉल

किंग्स इलेवन पंजाब के नाम हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 157 रन ही बना सकी जिसके बाद उसकी टीम को सुपरओवर खेलना पड़ा। वहीं सुपरओवर के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के लिये केएल राहुल और निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आये। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की और पहली गेंद पर 2 रन देने के बाद राहुल और पूरन को 2 गेंद में आउट करके पारी को समाप्त किया।
इसके साथ ही पंजाब की टीम ने आईपीएल के इतिहास में सुपरओवर के दौरान सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था जिसने 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए 6 रन बनाये थे। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुजरात लायंस का नाम है जिसने साल 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रन बनाये थे।

सुपरओवर के मामले में रबाडा ने बनाया खास रिकॉर्ड
इसके साथ ही कगिसो रबाडा ने सुपर ओवर में सबसे कम रन देने का रिकॉर्ड बना लिया है और आईपीएल के इतिहास में सुपरओवर के दौरान सबसे कम रन देने वालों गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर आ गये हैं। इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम है जिन्होंने आईपीएल में सुपरओवर के दौरान 6 रन देने का काम किया था वहीं मिचेल जॉनसन ने भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 रन दिये थे।

रबाडा ने की बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी
इसके साथ ही कगिसो रबाडा सुपरओवर के दौरान अपनी टीम को सबसे ज्यादा बार जीत दिलाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह के साथ टॉप पर आ गये हैं। आईपीीएल में दोनों गेंदबाजों के नाम सुपरओवर में 2 बार जीत दिलाने का काम किया है। वहीं इस लिस्ट में कामरान खान, जेम्स थेरॉन, डेल स्टेन, रवि रॉमपाल, जेम्स फॉल्कनर और मिचेल जॉन्सन का नाम है जिन्होंने एक-एक बार अपनी टीम के लिये जीत दिलाने का काम किया है।

मयंक अग्रवाल ने बनाया आईपीएल का बेस्ट स्कोर
मयंक अग्रवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए 89 रनों की पारी खेली जो कि उनके आईपीएल करियर का बेस्ट स्कोर है। इससे पहले उन्होंन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 68 रनों की पारी खेली थी वहीं इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 64 रनों की पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
