Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला पहलवान विनेश फोगाट को हुआ 'कोरोना', जल्द ही खेल रत्न से होना है सम्मानित

नई दिल्ली। भारतीय खेलों में अग्रणी प्रदर्शन के लिये हर साल दिये जाने वाले खेल पुरस्कारों में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिये हाल ही में नामित की गई महिला पहलवान विनेश फोगाट को कोरना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस बात की पुष्टि खुद दिग्गज भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी और बताया कि कोरोना का पता करने के लिये कराये गये टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं।

उल्लेखनीय है कि विनेश फोगाट समेत खेल पुरस्कारों के लिये नामित सभी खिलाड़ियों को कल (29 अगस्त) को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाना है। हालांकि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद विनेश फोगाट अब इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पायेंगी। विनेश को साल 2016 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें: संन्यास के बाद कश्मीर के गरीब क्रिकेटर्स के लिये खास काम करना चाहते हैं सुरेश रैना

इस बारे में जानकारी देते हुए विनेश ने कहा,'खेल पुरस्कारों की तैयारियों के तहत कोरोना वायरस के जांच के लिए सोनीपत में मेरा नमूना लिया गया था, जांच में इसका नतीजा पॉजिटिव आया है। भगवान ने चाहा तो मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी।'

गौरतलब है कि 26 साल की विनेश फोगाट हरियाणा की रहने वाली हैं और मशहूर पहलवान गीता और बबीता फोगाट की चचेरी बहन हैं। उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी मेडल जीता था और आगे चलकर टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये क्वॉलिफाई भी किया है।

और पढ़ें: UAE में BCCI को IPL कराने में हो रही है मुश्किल, इस कारण अब तक जारी नहीं हो सका शेड्यूल

आपको बता दें कि एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। इस साल देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न' के लिए चुनी गईं विनेश इन दिनों अपने कोच ओम प्रकाश की देख-रेख में सोनीपत में अभ्यास कर रही थी।

Story first published: Saturday, August 29, 2020, 13:08 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+