IPL 2020, CSK vs MI: पूरी तरह से खाली नहीं है अबु धाबी का स्टेडियम, स्टैंड में दिखे दर्शक
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय फैन्स के सबसे पसंदीदा क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। अबुधाबी के स्टेडियम पर क्रिकेट के महाकुंभ में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम महामुकाबले के लिये उतरी हैं। 13वें सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की ओर से क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाजी करने उतरे।
और पढ़ें: IPL 2020, MI vs CSK: आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया कौन होगा पहले मैच का विजेता
कोरोना वायरस के बीच इस लीग का आयोजन खाली स्टेडियम में आयोजित कराया जा रहा है। हालांकि आईपीएल का यह महामुकाबला दर्शकों से पूरी तरह से खाली देखने को नहीं मिला।
और पढ़ें: IPL 2020: मुंबई इंडियंस की टीम में लौट सकता है 12 रन देकर 6 विकेट लेने वाला यह गेंदबाज

स्टैंड में नजर आये दर्शक
बीसीसीआई की गाइडलाइंस के अनुसार स्टेडियम में दर्शकों को आने पर मनाही है लेकिन आईपीएल के पहले मुकाबले में एक खास स्टैंड बनाया गया है जिसमें सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए कुछ लोग बैठे दिखाई दिये हैं। इतना ही नहीं स्टार स्पोर्टस ने अपने फैन्स को लाइव मैच एक्सीपिरयंस देने के लिये वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये लाइव मैच में फीचर भी किया है।
गौरतलब है कि स्टेडियम में बैठे यह लोग कोई और नहीं बीसीसीआई और यूएई के क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी थे जो कि इस स्टैंड में लाइव मैच का लुत्फ उठाते नजर आये।

ब्रावो टीम से हैं बाहर
वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये कप्तान धोनी ने चौंकाते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन में ड्वेन ब्रावो को शामिल नहीं किया है। धोनी ने उनकी जगह टीम में सैम करन को शामिल किया है।
रिपोर्ट के अनुसार ड्वेन ब्रावो पूरी तरह से फिट नहीं हैं और घुटने की चोट के चलते कैरिबियन प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान भी कई मैचों में गेंदबाजी नहीं कर सके थे।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Mumbai Indians Playing 11: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
Chennai Super kings Playin 11: मुरली विजय, शेन वॉटसन, फॉफ डुप्लेसिस, अंबति रायडु, केदार जाधव, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एंगिडी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
