IPL 2020: शिखर धवन ने जड़ा पहला शतक, नाम किये कई रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 34वां मैच आज शारजाह के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स औऱ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर सीएसके की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये लगातार दूसरे मैच में खराब शुरुआत देखने को मिली। राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में पहली गेंद पर बोल्ड हुए पृथ्वी शॉ आज के मैच में भी दीपक चाहर की गेंद का शिकार हुए और पारी की दूसरी गेंद पर उन्हीं को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौटे। जिसके कुछ देर बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये अजिंक्य रहाणे कुछ खास नहीं कर सके औऱ महज 8 रन पर पवेलियन लौटे।
और पढ़ें: DC vs CSK: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, तोड़ा नरेन- मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड
वहीं दिल्ली के लिये सलामी बल्लेबाज शिखऱ धवन ने पिछले 2 मैचों से जारी अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखा और इस मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियार का पहला शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये।
और पढ़ें: IPL 2020: जडेजा पर भारी पड़ी शिखर धवन की शतकीय पारी, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

धवन ने जड़ी अर्धशतकों की हैट्रिक
आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत में भले ही शिखर धवन के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे लेकिन पिछले 3 मैचों में चीजें बदल गई हैं और उन्होंने न सिर्फ रन बनाये हैं बल्कि लगातार अर्धशतक जड़ने का काम किया है। शिखर धवन ने चेन्नई के खिलाफ 29 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किये और आईपीएल 2020 में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ने का काम किया। आईपीएल के इतिहास में शिखर धवन ने दूसरी बार अर्धशतकों की हैट्रिक जड़ने का काम किया। धवन ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 69 रनों की पारी खेली थी तो राजस्थान के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली।

आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
वहीं शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गये हैं। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर का 40वां शतक लगाया और इस लिस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 46 अर्धशतक लगाने का काम किया।

3 बार मिला जीवनदान
शिखर धवन ने आज अपनी 101 रनों की पारी के दौरान 14 चौके और 1 छक्का लगाने का काम किया और आईपीएल करियर में अपना पहला शतक लगाने का काम किया। शिखर धवन ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने में 13 साल लगा दिये, हालांकि उनकी इस पारी के दौरान धवन को 3 बार जीवनदान मिला। पारी के 7वें ओवर में जडेजा की तीसरी गेंद पर धवन ने उठा कर शॉट मारने की कोशिश की लेकिन मिड विकेट पर खड़े दीपक चाहर के पास गई जिन्होंने कैच को मिस जज किया और ड्रॉप कर दिया। वहीं दूसरा कैच कप्तान एमएस धोनी के हाथों से छिटका जो कि 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्ले का किनारा लेकर तेजी से उनके पास आयी लेकिन वह इसे पकड़ नहीं सके। वहीं शार्दुल ठाकुर के 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर धवन ने प्वाइंट की दिशा में खड़े रायडु के हाथों में सीधा कैच थमाया लेकिन गेंद यहां भी छिटक गई और वह तीसरी बार आउट हो गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications