विराट ने फिर जीता दिल, प्रैक्टिस मैच छोड़ टीवी टीम के सदस्य का कराया इलाज
कोलकाता। भारतीय कप्तान विराट कोहली को बड़े दिल वाला माना जाता है। मैदान पर अपने जुनून के अलावा कोहली मैदान के बाहर नेक कामों के लिए भी जाने जाते हैं। दरअसल आज (मंगलवार) टीम के अभ्यास सत्र के दौरान टीवी टीम के सदस्य को गेंद लगने के बाद कोहली अभ्यास छोड़कर उनके पास पहुंचे और उनका इलाज करवाया।
दरअसल टीम इंडिया कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स मैदान पर प्रैक्टिस कर रही थी। बल्लेबाजी कर रहे कोहली को मोहम्मद शमी गेंद करा रहे थे। लेकिन इस दौरान मोहम्मद शमी की एक गेंद पर कोहली चूक गए। गेंद नेट से बाहर निकलकर टीवी टीम के एक सदस्य के सिर पर जा लगी।
कोहली ने तुरंत ही बल्लेबाजी रोक दी और शमी के साथ सीधे उस सदस्य के पास पहुंचे। उन्होंने भारतीय टीम के फिजियो को बुलाया। वह टीवी टीम के सदस्य का पूरा इलाज करने के बाद ही वापस अभ्यास के लिये लौटे। बता दें कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम इंडिया 16 नवंबर से श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच नागपुर में 24 नवंबर से और सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट दिल्ली में 2 दिसंबर से खेला जाएगा।
बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 149 फर्स्ट क्लास पारियों में विराट ने 51.16 के धमाकेदार औसत से रन बनाए हैं। उनके नाम 24 शतक और 22 अर्धशतक हैं।
इसे भी पढ़ेंः- सुरेश रैना के आए बुरे दिन! एमएस धोनी, अश्विन और डुप्लेसी ही जाएंगे CSK
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
