DC vs PBKS: पंत ने फिर जीता टॉस, स्मिथ-मेरीवाला करेंगे डेब्यू, पंजाब ने भी किया एक बदलाव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 11वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमें इस मैदान पर हार के बाद जीत की राह पर लौटने के लिये उतरेंगी। ऋषभ पंत ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में प्लेइंग 11 में दो बदलाव के साथ उतरे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस मैच में टॉम कर्रन और अजिंक्य रहाणे को बाहर बिठाया गया है और उनकी जगह स्टीव स्मिथ को बल्लेबाजी के लिये और लुकमान मेरीवाला को गेंदबाजी में बुलाया गया है। टॉस जीतने के बाद ऋषभ पंत ने बताया कि स्टीव स्मिथ ऊपर बल्लेबाजी में टीम की मदद कर सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2021: मैक्सवेल को लेकर माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी, बताया- क्यों RCB ही जीतेगी इस सीजन का खिताब
वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने भी आज एक बदलाव किया है और मुरुगन अश्विन को बाहर करके जलज सक्सेना को दिल्ली के खिलाफ डेब्यू करने का मौका दिया है। टॉस हारने के बाद केएल राहुल ने कहा कि पिछले मैच में मिली हार के बाद से हमें उम्मीद है कि हम उन गलतियों को दोबारा दोहराने का काम नहीं करेंगे। ऐसा हर टीम के साथ कभी न कभी होता है और हम इसे जल्दी भूलकर आगे बढ़ना चाहेंगे।
वहीं ऋषभ पंत ने कहा कि यहां पर दूसरी पारी में थोड़ा ओस देखने को मिलती है इसलिये हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे और हम पहले 10 ओवर्स का अच्छा इस्तेमाल करना चाहेंगे।
और पढ़ें: IPL 2021 में कप्तान हुए रन आउट तो हार होगी पक्की, टीमों को मिला जीत का नया फॉर्मूला
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ,ललित यादव, ऋषभ पंत, मार्कस स्टॉयनिस, क्रिस वोक्स, कगिसो रबाडा,लुकमान मेरीवाला, आर अश्विन, आवेश खान।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग प्लेइंग 11: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, जलज सक्सेना, राइली मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
