IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल ने बताया- कैसे वापस लौटेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, WTC निभायेगा अहम रोल
नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत चरमरा गई है। इसके चलते हर रोज लगभग 4 लाख नये कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर भारत में जारी आईपीएल के 14वें सीजन से कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने सीजन को बीच में ही छोड़कर घर वापस जाने का फैसला किया और देश लौट गये। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 15 मई तक भारत से आने वाली सभी डायरेक्ट फ्लाइटस पर बैन लगा दिया है जिसके चलते फिलहाल भारत से ऑस्ट्रेलिया का सफर करना मुश्किल है। इसी के चलते ऑस्ट्रेलियाई अंपायर पॉल रीफ जिन्होंने आईपीएल छोड़ने का फैसला किया था उन्हें बायोबबल में ही रुकना पड़ रहा है।
और पढ़ें: MI vs CSK: आईपीएल की सबसे बड़ी जंग मे मुंबई से भिड़ेगी चेन्नई, लगेगी रिकॉर्डों की झड़ी
वहीं मुंबई इंडिंयस के लिये खेलने वाले क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चार्टेड प्लेन का मांग की थी ताकि आईपीएल समाप्त होने के बाद सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को एक साथ वापस ले जाया जा सके। इस बीच आरसीबी की टीम से खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कि आईपीएल के बाद सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी किस तरह से अपने देश लौट सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2021: हरप्रीत बरार ने खोला राज, बताया कैसे हासिल किया मैक्सवेल, कोहली और डिविलियर्स का विकेट

भारतीय खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड जा सकते हैं कंगारू खिलाड़ी
मैक्सवेल ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि आईपीएल खत्म होने के बाद उनके देश के सभी खिलाड़ियों को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के साथ विशेष प्लेन में इंग्लैंड जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहां पहुंचने के बाद सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिये ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनियर अधिकारी ने भी इस बात पर सहमति दर्ज की है कि मई आखिरी हफ्ते में अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवल के दिशा निर्देशों को देखने के बाद बोर्ड इस विकल्प पर विचार कर सकता है। बीसीसीआई ने पहले ही सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित पहुंचाने का आश्वासन दिया हुआ है।

मैकस्वेल ने बताया बाहर जाने का रास्ता
'द फाइनल वर्ड पॉडकॉस्ट' से बात करते हुए मैक्सवेल ने कहा, 'आईपीएल के दौरान हम बायोबबल में सुरक्षित हैं। ऐसे में हम केवल अपने देश लौटने का रास्ता ढूंढना चाहते हैं। इसको लेकर बीसीसीआई और दोनों देश की सरकारें मिलकर समाधान निकालने के लिये काम कर रही हैं। भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खेलने के लिये आईपीएल के बाद इंग्लैंड जाना होगा। अगर स्थिति बद से बदतर होती है तो हमें थोड़ा इंतजार करना होगा और भारतीय खिलाड़ियों के साथ विशेष फ्लाइट में इंग्लैंड जाना होगा जहां से हम ऑस्ट्रेलिया पहुंच सकते हैं। मुझे विश्वास है कि इससे ज्यादातर खिलाड़ी सहमत होंगे।'
गौरतलब है कि 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है जिसके लिये आईपीएल के बाद भारतीय खिलाड़ी कीवी खिलाड़ियों के साथ विशेष विमान से 2-3 जून के बीच इंग्लैंड के लिये रवाना होंगे।

बीसीसीआई करेगी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के सुरक्षित लौटने का रास्ता साफ
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पहले ही कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को वापस सुरक्षित भेजने के लिये बोर्ड के पास कई विकल्प हैं और वो इसको लेकर सबसे सुरक्षित रास्ते को ही अपनायेगा।
उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई के पास कई विकल्प हैं और निश्चित तौर पर सबसे सुरक्षित विकल्प का ही चयन किया जायेगा। इसमें इंग्लैंड तक की यात्रा करके वहां से ऑस्ट्रेलिया जाने का विकल्प भी शामिल है। हम खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।'
आपको बता दें कि आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ियों ने नाम वापस ले लिया है लेकिन अभी भी 14 खिलाड़ी इसका हिस्सा बने हुए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
