Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WI vs SA: वेस्टइंडीज की हार का कारण बने लेंडल सिमंस, नाम किया विश्वकप का शर्मनाक रिकॉर्ड

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप का 17वां मैच डिफेंडिंग चैम्पियन्स वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमें दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में अपना पहला मैच गंवा कर पहुंची थी, जहां साउथ अफ्रीका की टीम को अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं पर वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ महज 55 रनों पर सिमट गई थी और फिर 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में दोनों टीमों को विश्वकप के नॉकआउट रेस में बने रहने के लिये जीत की दरकार थी, हालांकि वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर नहीं सकी और साउथ अफ्रीका की टीम ने उन्हें 8 विकेट से हराकर विश्वकप से लगभग बाहर कर दिया है।

वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 143 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 18.2 ओवर्स में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और अपनी पहली जीत हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका की टीम की इस जीत में एनरिच नॉर्खिया, ड्वेन प्रेटरियॉस ने गेंदबाजी से योगदान दिया तो वहीं पर बल्लेबाजी में एडेन मार्करम ने 25 गेंदों में अर्धशतक ठोंककर टीम को जीत दिलायी।

और पढ़ें: NZ vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, विश्वकप से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन

साउथ अफ्रीकी टीम की इस जीत में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस का भी बड़ा योगदान रहा जिन्होंने धीमी बल्लेबाजी कर वेस्टइंडीज की टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। वेस्टइंडीज के लिये इस बल्लेबाज ने 35 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 16 रन ही बनाये और टी20 विश्वकप का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

लेंडल सिमंस टी20 विश्वकप के इतिहास में बिना चौके लगाये सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गये हैं, जिसमें बांग्लादेश के बल्लेबाज आलोक कपाली टॉप पर काबिज हैं। 2007 में खेले गये पहले टी20 विश्वकप के दौरान आलोक कपाली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गये मैच में 35 गेंदों का सामना किया था और बिना कोई बाउंड्री लगाये सिर्फ 14 रन ही बनाये थे। वहीं लेंडल सिमंस इस शर्मनाक रिकॉर्ड में दूसरे पायदान पर काबिज हो गये हैं जिन्होंने 35 गेंदों का सामना कर बिना कोई बाउंड्री लगाये सिर्फ 16 रन बनाये हैं।

और पढ़ें: सिमंस के चलते T20 WC में लगभग खत्म हुआ वेस्टइंडीज का सफर, साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से हराया

इस फेहरिस्त में स्कॉटलैंड के मैट क्रॉस का नाम भी शामिल है जिन्होंने इसी साल ओमान के खिलाफ खेले गये मैच में 35 गेंदों का सामना कर बिना कोई बाउंड्री लगाये नाबाद 26 रन बनाये थे। लेंडल सिमंस की इस धीमी बल्लेबाजी की वजह से वेस्टइंडीज की टीम तेजी से रन नहीं बना सकी। कैरिबियाई टीम ने पहले 3 ओवर के बाद सिर्फ 6 रन ही बनाये थे, जिसके बाद कप्तान कायरन पोलार्ड ने टीम के लिये मैसेज भेजा तो एविन लुईस ने तेजी से रन बनाना शुरू किया लेकिन सिमंस फिर भी धीमी गति से बल्लेबाजी करते रहे।

Story first published: Tuesday, October 26, 2021, 20:54 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+