IPL 2020: चेन्नई के लिये रन बरसाने वाले ऋतुराज पर हुई पैसों की बरसात, इस कंपनी के साथ किया करार
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के लिये कुछ खास नहीं रहा लेकिन सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम को सम्मानजनक विदाई दिलाई। ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आखिरी 3 मैचों में आसानी से जीत दर्ज की जहां पर उन्होंने लगातार 3 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था। गायकवाड़ की शानदार बल्लेबाजी का इनाम उन्हें मिलता नजर आ रहा है, जहां पर खेल व्यापार और स्किल्स मैनेजमेंट करने वाली कंपनी ने अब इस खिलाड़ी के साथ मल्टी इयर डील के लिये करार किया है।
इस डील के साथ ही गायकवाड़ पर अब पैसों का बरसात होना तय हो गया है। बेसलाइन वेंचर्स इस खिलाड़ी के करार के साथ व्यावसायिक हितों की देखभाल भी करेगी।
और पढ़ें: IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ बुमराह ने रचा इतिहास, तोड़ा भुवनेश्वर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
गायकवाड़ ने अपनी इस डील को लेकर बयान जारी करते हुए कहा, 'हमारे देश के कुछ सबसे बड़े खिलाड़ियों को रिप्रजेंट करने वाली बेसलाइन भारत की उन सबसे बड़ी ट्रेड कंपनियों में से एक है जो युवा टैलेंट को सही दिशा में आगे बढ़ाते हुए करियर संवारने में मदद की है। मैं उनके साथ जुड़कर काफी खुश हूं।'
गौरतलब है कि बेसलाइन वेंचर्स के साथ जुड़ने वाले दिग्गज खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें पीवी सिंधु, स्मृति मंधाना, दीपिका कुमारी, भुवनेश्वर कुमार, पंकज आडवाणी, सौरव घोषाल, संजू सैमसन और अमित पंघाल सहित कई टॉप प्लेयर्स का नाम शामिल है।
और पढ़ें: IPL Eliminator 2020: वॉर्नर ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी, जानें कैसी है टीम
गौरतलब है कि ऋतुराज ने साल 2016 में झारखंड की ओर से खेलते हुए अपना पहला फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था, जिसके बाद साल 2019 में सीएसके की टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में टीम से जोड़ा था। हालांकि पहले सीजन में उन्हें टीम के लिये खेलने का मौका मिला नहीं था।
वहीं इस साल जब उन्हें मौका मिला तो वह पहले 3 मैचों में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन आखिरी के 3 मैचों में लगातार 3 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। वह आईपीएल के इतिहास में लगातार 3 मैचों में अर्धशतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी (राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलने वाले) बन गये है। इस दौरान उन्होंने छह मैचों में 51 की औसत से 204 रन बनाये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications