'टॉस पर जान बूझ कर देरी से जाते थे सौरव गांगुली', इरफान पठान ने किया बहानों का खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली टीम इंडिया के सबसे महान कप्तानों में से एक माने जाते रहे हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई ऐसे काम किये जिसको लेकर आज भी बातें होती है। सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने आक्रामत तरीके से खलना सीखा और कई यादगार जीत हासिल की। इतना ही नहीं वह मैदान पर विपक्षी खिलाड़ी को अनोखे अंदाज में जवाब देने के लिये भी मशहूर हैं। हालांकि इन सबके बीच सौरव गांगुली एक और चीज के लिये मशहूर थे कि वह जान बूझकर मैदान पर टॉस के लिये देरी से पहुंचते थे और विरोधी टीम के कप्तान को इंतजार करवाते थे।
और पढ़ें: नस्लवादी मैसेज भेजने पर गिरफ्तार हुआ 12 साल का बच्चा, जोफ्रा आर्चर ने जताई खुशी
इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और इंग्लैंड के कप्तान नासिर हुसैन ने कई बार शिकायत भी की लेकिन सौरव गांगुली के पास हमेशा कोई न कोई बहाना होता था। अब इसको लेकर भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी इऱफान पठान ने दादा के बहानों का खुलासा किया है।
और पढ़ें: ENG vs WI, 2nd Test: क्या वेस्टइंडीज रचेगा इतिहास या इंग्लैंड करेगा वापसी, जानें क्या है आंकड़े

जान बूझकर देरी करते थे सौरव गांगुली
भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी इऱफान पठान ने स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में शिरकचत करते हुए इस बात का खुलासा किया और बताया कि सौरव गांगुली जान बूझकर टॉस में देरी से जाया करते थे।
उन्होंने कहा,'ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जब मैं दादा की कप्तान में पहली बार गया था तो वहां पर देखा कि सौरव गांगुली जान बूझकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ को टॉस के लिये इंतजार करवा रहे थे। मैं उस वक्त ड्रेसिंग रूम में ही था, मैनेजर ने उन्हें टॉस के लिये याद भी दिलाया, इसके बावजूद दादा टाइम पर नहीं गये।'

इस वजह से गांगुली करते थे देरी
उल्लेखनीय है कि इरफान पठान ने सौरव गांगुली की कप्तानी में ही अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इरफान ने पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बारे में बात करते हुए बताया कि आखिरकार दादा टॉस पर देरी से क्यों जाते थे।
उन्होंने कहा,' दादा जानबूझकर देरी से जाते थे, सिडनी टेस्ट के दौरान सचिन पाजी ने भी कहा था कि दादा आपको जाना चाहिये टॉस का समय हो गया है, मगर दादा अपने जूते, स्वेटर, कैप को सही करके समय निकालने लगे. जब कोई व्यक्ति लेट होता है तो दबाव उसके चेहरे पर दिखने लग जाता है, मगर दादा कभी जल्दी में नहीं होते थे।'

नासिर हुसैन को थी गांगुली से नफरत
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी इस मामले पर कहा था कि वह उनसे नफरत करते थे, क्योंकि उन्हें इंतजार करना पड़ता था।
आपको बता दें कि हाल ही में सौरव गांगुली ने भी अपने टॉस के लिए लेट जाने की बात को स्वीकार करते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के एक मैच को याद किया था, जिसंमें स्टीव वॉ को इंतजार करना पड़ा था। गांगुली ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा था कि वो ऐसा जानबूझर नहीं करते थे लेकिन ड्रेसिंग रूम में अपना ब्लेजर भूल गए थे। बतौर कप्तान यह उनकी पहली बड़ी सीरीज थी और वो नर्वस थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
