ENG vs WI, 3rd Test: वेस्टइंडीज ने बचाया फॉलो ऑन, इंग्लैंड को मिली 172 रनों की बढ़त
नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मैनचेस्टर के मैदान पर जारी है। इस मैच में एक बार फिर इंग्लिश खिलाड़ियों का बोलबाला नजर आ रहा है। इंग्लैंड के लिये स्टुअर्ट ब्रॉड ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान ब्रॉड ने पहले तो 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और फिर गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के 6 विकेट झटके जिसकी बदौलत कैरिबियाई टीम महज 197 रनों पर ढेर हो गई।
वेस्टइंडीज की टीम ने खुद को फॉलो ऑन से तो बचा लिया लेकिन इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी के आधार पर 172 रनों की विशाल बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर एक बार फिर निराश किया और कप्तान जेसन होल्डर (46) और शेन डाउरिच (37) ने सबसे ज्यादा रन बनाये। स्टुअर्ट ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के आखिरी 5 विकेट को वापस पवेलियन भेजने का काम किया।
और पढ़ें: ENG vs WI: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
इंग्लैंड के लिये स्टुअर्ट ब्रॉड ने 31 रन देकर 6 विकेट हासिल किये तो जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट चटकाये। वहीं क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर के खाते में एक-एक विकेट मिला। स्टुअर्ट ब्रॉड ने सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रैथवेट (1), रोस्टन चेज (9), जेसन होल्डर (46), शेन डाउरिच (37), रहकीम कार्नवाल (10) और केमार रोच (0) का विकेट हासिल किया।
इससे पहले इंग्लैंड ने सलांमी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (57), ओली पोप (91), जोस बटलर (67) और स्टुअर्ट ब्रॉड (62) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 369 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 45 गेंदों का सामना करके 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रन बनाये और डॉमनिक बेस के साथ नौंवे विकेट के लिये 76 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ें: ENG vs WI: केमार रोच ने मिटाया वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सूखा, तोड़ा गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड
स्टुअर्ट ब्रॉड ने महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इंग्लैंड के लिये अपने करियर का सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा स्थिति को अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड की टीम इस मैच को आराम से जीतती नजर आ रही है और 1-1 की बराबरी पर चल रही सीरीज को अपने नाम करने की ओर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
