T20 विश्व कप पर वीवीएस लक्ष्मण ने की भविष्यवाणी, बताया- क्यों सूर्यकुमार को मिलेगी जगह, कैसे होंगे टीम में फिट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने यूएई में इस साल खेली जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप की भारतीय टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के अहम सदस्य सूर्यकुमार यादव को 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली विराट सेना में जगह मिल सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले इस खिलाड़ी को लेकर लक्ष्मण चाहते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ उन्हें सभी मैचों में मौका मिलना चाहिये।
सूर्यकुमार यादव ने अपने डेब्यू मैच में छक्का लगाकर पारी का आगाज किया और दूसरे ही मैच में अर्धशतक जड़ दिया। सूर्यकुमार यादव ने टी20 प्रारूप में अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है और भारतीय टीम में मध्यक्रम बल्लेबाज के मजबूत दावेदार के रूप में उभर कर आये हैं। भले ही आईपीएल के पहले फेज में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन खास नहीं रहा है लेकिन लक्ष्मण का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने से उनका आत्म-विश्वास बढ़ेगा।
और पढ़ें: IND vs SL: आकाश चोपड़ा ने बताया कौन सा गेंदबाज है T20 विश्व कप की टीम का फ्रंट रनर, जानें क्या कहा
स्टार स्पोर्टस के टॉक शो में बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा,' सूर्यकुमार यादव के लिये यह एक शनदार मौका है, मुझे लगता है कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सभी 6 मैच 3 वनडे और 3 टी20 में शामिल करना चाहिये क्योंकि वो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाना लगभग पक्का है।'
वीवीएस लक्ष्मण ने सूर्यकुमार की तारीफ करते हुए बताया कि वो भारतीय टीम में क्यों खेल सकते हैं और बल्लेबाजी क्रम में किस जगह पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लक्ष्मण का मानना है कि सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी में चौथे नंबर पर खेलने के लिये सबसे उपयुक्त बल्लेबाज साबित होंगे।
और पढ़ें: IND vs SL: बोर्ड से दुश्मनी पड़ी महंगी, भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर होंगे यह 5 खिलाड़ी
उन्होंने कहा,' श्रेयस अय्यर चोट से उबर रहे हैं और सूर्यकुमार यादव टीम में उनके परफेक्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। इसी वजह से मैं चाहता हूं कि सूर्यकुमार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा मौका मिलना चाहिये ताकि उनमें खुद को लेकर विश्वास बढ़े। सूर्यकुमार ने नंबर 3 पर जिस तरह से बल्लेबाजी की है उसे देखकर मैं काफी उत्साहित था। मैदान पर उतरते ही जिस तरह से उन्होंने जोफ्रा आर्चर की क्वालिटी गेंदबाजी के खिलाफ छक्का लगाया उससे उनके आत्म-विश्वास, काबिलियत और प्रतिभा का पता चलता है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
