कोलकाता। क्रिकेटर अंकित केसरी की मौत किसी सदमे से कम नहीं है, हम अंकित केसरी को तो वापस नहीं ला सकते हैं लेकिन हां उनके परिवार वालों के दुख को थोड़ा बांटने की कोशिश तो कर सकते हैं, इसलिए पश्चिम बंगाल की सरकार ने दिवंगत अंकित केसरी के भाई को नौकरी देने का फैसला किया है, यही बात कहते हुए सीएम ममता बैनर्जी ने अंकित के भाई को नौकरी देने का ऐलान किया।
सीएम ने ना केवल क्रिकेटर अंकित केसरी के भाई बल्कि पैरा-तैराक मसुदुर रहमान बैद्य की विधवा को भी नौकरी देना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, "सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं और हम जल्द ही उन्हें ये नौकरियां दे देंगे।"
गौरतलब है कि 17 अप्रैल को कोलकाता के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अंकित की 17 अप्रैल को एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए गंभीर चोट लगने से तीन दिन बाद 20 अप्रैल को उपचार के दौरान निधन हो गया। अंकित केसरी कोलकाता के ईस्ट बंगाल क्लब के सदस्य थे। आपको बता दें कि अंकित केसरी का जन्म 28 अक्टूबर 1994 को हुआ था और वो इस समय ईस्ट बंगाल क्लब के क्रिकेटर थे, अंकित बंगाल अंडर 19, इस्ट जोन अंडर 19, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगला 11 और बंगाल अंडर 23 टीम की तरफ से क्रिकेट खेल चुके थे। अंकित ने अभी तक केवल 47 मैच ही खेले थे।अंकित के पिता एक चाय की दुकान चलाते हैं।
तैराक मसदुर का 26 अप्रैल को अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था
तो वहीं 18 वर्ष पहले इंग्लिश चैनल पार कर सुर्खियों में छाए तैराक मसदुर का 26 अप्रैल को अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। मसदुर दोनों पैर से अपंग ऐसे पहले तैराक हैं जिन्होंने इंग्लिश चैनल पार किया था।