Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SA: भारतीय टीम के दौरे से पहले बढ़ा ओमिक्रोन वैरिएंट का खतरा, सीएसए ने रद्द किये सभी घरेलू मैच

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज पर लगातार कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा मंडरा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को 17 दिसंबर से 3 वनडे, 3 टी20 और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये जाना है, लेकिन अफ्रीकी देशों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट आने के बाद अब दोनों देश सीरीज को आगे बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं। इस बीच क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए घरेलू स्तर पर खेले जाने वाले सभी टूर्नामेंट को स्थगित करने का ऐलान कर दिया है।

सीएसए ने इसमें 4 दिवसीय घरेलू सीरीज के राउंड 4 डिविजन 2 के सभी मैचों को स्थगित किया है जो कि 2 से 5 दिसंबर के बीच खेले जाने थे। उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन बायो सिक्योर बबल में नहीं किया जा रहा था और पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के मामलों में तेजी आने की वजह से बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षो को लेकर यह फैसला लिया है।

और पढ़ें: IND vs NZ: क्या बारिश की भेंट चढ़ जायेगा वानखेड़े टेस्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम और पिच रिपोर्ट

बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा,'हम खिलाड़ियों के बचाव और सुरक्षा उपायों का ध्यान रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं जिसमें हमारी प्राथमिकता क्रिकेट साउथ अफ्रीका से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा है।'

गौरतलब है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका इस समय देश में बन रही परिस्थिति पर नजदीकी से नजर बनाये हुए है ताकि साल के बचे हुए मैचों का आयोजन तय समय पर कराया जा सके। इसके साथ ही सीएसए ने बी सेक्शन के 3 दिवसीय और एक दिवसीय मैचों को भी 2022 तक के लिये स्थगित कर दिया है जिनका आयोजन उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में किया जाना था। सीएसके की ओर से यह कदम तब उठाये गये हैं जब भारतीय टीम तीनों प्रारूप में साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है जिसका आगाज 17 दिसंबर से किया जाना है।

और पढ़ें: IND vs NZ: वानखेड़े के मैदान पर बेहद शानदार है कोहली के आंकड़े, तोड़ सकते हैं पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सामने आने के बाद पूरे शेड्यूल को एक हफ्ता आगे खिसकाने की रिपोर्ट सामने आयी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दोनों क्रिकेट बोर्ड एक दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं और कोई भी निर्णय खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए ही लिया जायेगा।

उन्होंने कहा,'हम कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए सीरीज को कम से कम एक हफ्ता आगे खिसकाने पर बात कर रहे हैं और इस मामले पर भारत सरकार के फैसले का भी इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर दोनों क्रिकेट बोर्ड लगातार एक दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। हमारे लिये खिलाड़ियों की हेल्थ और सुरक्षा सबसे जरूरी है।'

Story first published: Thursday, December 2, 2021, 21:34 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+