ENG vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ मोइन अली बनें उपकप्तान, ऐसी है टीम
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने वापसी की है। जहां मौजूदा समय में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है तो वहीं पर उसे इसके बाद आयरलैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। ईसीबी ने पहले ही इस सीरीज के लिये 26 सदस्यीय ट्रेनिंग टीम का ऐलान कर दिया था। वहीं महीने के आखिर में खेली जाने वाली इस सीरीज के लिये इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली को उपकप्तान बनाया है।
ईसीबी ने भले ही मोइन अली को उपकप्तान घोषित कर दिया है लेकिन आखिरी टीम का ऐलान वह अगले हफ्ते तक करेगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते पिछले 4 महीनों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ठप्प पड़ा है और ब्रेक के बाद आयरलैंड के खिलाफ होने वाली यह पहली वनडे सीरीज होगी।
और पढ़ें: IPL 2020 को लेकर ट्रेंट बोल्ट ने किया बड़ा ऐलान, बोले- सोच समझ कर लूंगा निर्णय
इस सीरीज में इंग्लैंड की वनडे टीम के साथ जोस बटलर मौजूद नहीं रहेंगे जिसके कारण उनकी जगह मोइन अली को टीम के सह कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है जबकि इयोन मोर्गन कप्तानी के साथ मैदान पर वापसी करेंगे।
इंग्लैंड की टीम को इस सीरीज के बाद पाकिस्तान के टेस्ट और टी20 सीरीज भी खेलनी है। वहीं इस वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड की ट्रेनिंग टीम 2 इंट्रा स्कॉवड मैच खेलेगी (मंगलवार, सुबह 11 बजे और शुक्रवार, दोपहर 2 बजे), वहीं इंग्लैंड लॉयन्स और आयरलैंड के बीच 26 जुलाई यानी रविवार को दोपहर 2 बजे वार्म अप मैच भी खेला जाएगा।
और पढ़ें: IPL इतिहास में पहली बार होगा यह काम, 13वें सीजन में होगा बड़ा फेरबदल
इंंग्लैंड की टीम: इयोन मोर्गन (मिडलसेक्स) कप्तान), मोईन अली (वोस्टरशर ), जोनाथन बेयरस्टो (यॉर्कशर), टॉम बैंटन (समरसेट), सैम बिलिंग्स (कैंट), हेनरी ब्रूक्स (वार्विकशर), ब्रायडन कार्स (डरहम), टॉम कुरेन (सरे), लियाम डॉसन (हैम्पशर), बेन डकेट (नॉटिंघमशर), लॉरी इवांस (ससेक्स), रिचर्ड ग्लीसन (लंकाशर), लुईस ग्रेगरी (समरसेट), सैम हैन (वार्विकशर), टॉम हेल्म (मिडलसेक्स), लियाम लिविंगस्टोन (लंकाशर), साकिब महमूद (लंकाशर), मैथ्यू पार्किंसन (लंकाशर), आदिल राशिद (यॉर्कशर), जेसन रॉय (सरे), फिल साल्ट (ससेक्स), रीस टॉपले (सरे), जेम्स विंस (हैम्पशर), डेविड विली (यॉर्कशर)।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
