Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISSF World Cup: 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की मनु भाकर ने जीता गोल्ड मेडल

मेक्सिको सिटी। सिर्फ दो साल पहले निशानेबाजी शुरू करने वाली हरियाणा की मनु भाकर ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। मनु ने दस मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मेडल के साथ आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारत के नाम अब तक 4 मेडल हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने दिसंबर में जापान में हुई एशियन चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता था।

हरियाणा के दादरी की रहने वाली मनु भाकर निशानेबाजी में दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर रहीं हैं लेकिन हैरानी की बात ये है कि उन्होंने ये खेल खेलना केवल 2 साल पहले ही शुरू किया है। इससे पहले वो मुक्केबाजी और मणिपुरी मार्शल आर्ट थांग टा किया करती थीं। आंख में चोट लगने के कारण उनकी मां ने उन्हें इस खेल में आगे नहीं जाने दिया और इसी कारण मनु ने निशानेबाजी को चुना।

पिछले ही साल उन्होंने निशानेबाजी में दो नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। मनु की कामयाबी पर बधाइयों का तांता शुरू हो गया है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी उन्हें जीत की बधाइयां दी हैं। उपराष्ट्रपति ने लिखा, 'मैं मनु भाकर को 10 मीटर एयर पिस्टल विमेन इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई देता हूं।' सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

ये भी पढ़ें: 'परी' देखने के बाद पत्नी अनुष्का के कायल हुए विराट कोहली, तारीफ में लिखे कसीदे

Story first published: Monday, March 5, 2018, 10:11 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+