IND vs ENG: इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय टीम को मिली खुशखबरी, कोरोना नेगेटिव हुए ऋषभ पंत
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के फैन्स को खुश करने वाली खबर सामने आई है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के बाद 20 दिन के ब्रेक पर गई भारतीय टीम 15-16 जुलाई को डरहम में इकट्ठा हो रही थी लेकिन टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गये और टीम में जगह नहीं बना पाये। इसके चलते वो टीम से अलग क्वारंटीन में वक्त बिता रहे थे। हालांकि सोमवार को कराये गये कोरोना टेस्ट में उनका रिजल्ट नेगेटिव आ गया है।
अब ऋषभ पंत बुधवार (21 जुलाई) को भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत यूरो कप 2020 का फाइनल मैच देखने गये थे और वहीं पर कोरोना के संक्रमण का शिकार हुए हैं, हालांकि दूसरी रिपोर्ट के अुनसार जब वो अपने डेंटिस्ट के पास जांच के लिये पहुंचे थे यह संक्रमण उन्हें वहां पर हुआ। हालांकि उनके संक्रमित होने की जगह का सही पता नहीं लग सका है।
और पढ़ें: Tokyo 2020: सामने आई ओलंपिक विलेज से गुम हुए वेटलिफ्टर के गायब होने की वजह, जानें कहा आये नजर
इस बीच भारतीय टीम बुधवार से केंट 11 के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलने वाला है लेकिन ऋषभ पंत इस प्रैक्टिस मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे। गौरतलब है कि 20 दिन के ब्रेक के दौरान ऋषभ पंत अपने दोस्तों के साथ ही उनके कमरे पर रुके थे और कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट सामने आने के बाद उनके दोस्तों ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को ऋषभ पंत का आरटी पीसीआर टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई और वो उसमें नेगेटिव आये हैं। वहीं पर पंत के साथ ही टीम के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और एक सपोर्टिंग स्टाफ को प्रिकॉशनरी क्वारंटीन किया गया था और वो भी ऋषभ पंत के साथ ही भारतीय खेमे से जुड़ेंगे।
और पढ़ें: भारत की ऑल टाइम टेस्ट XI में एक दो नहीं बल्कि 8 कप्तान, हर्षा भोगले ने किया टीम का ऐलान
आपको बता दें कि पहले प्रैक्टिस मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाये ऋषभ पंत 28 जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे वार्म अप मैच में टीम के साथ नजर आयेंगे, हालांकि वह भारतीय खेमे से 21 जुलाई को ही जुड़ जायेंगे। भारत और इंग्लैंड को 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
