For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: सामने आई ओलंपिक विलेज से गुम हुए वेटलिफ्टर के गायब होने की वजह, जानें कहा आये नजर

Tokyo olympics
Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के 32वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है, इससे पहले दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिये ओलंपिक विलेज पहुंच रहे हैं। इस बीच युगांडा के 20 वर्षीय वेटलिफ्टर जुलियस सेकितोलेको के अचानक ही ओलंपिक विलेज से गायब हो जाने की खबर ने तहलका मचा दिया। हालांकि शुक्रवार को गायब हुआ यह खिलाड़ी जेआर नागोया स्टेशन पर दिखाई दिया है। यह स्टेशन उस जगह से 200 किलोमीटर दूर है जहां पर जुलियस ठहरे हुए थे।

जुलियस सेकितोलेको पिछले हफ्ते उस वक्त गायब हो गये थे जब जापान पहुंचने के बाद वो खेल में क्वालिफाई कर पाने में नाकाम हो गये थे और 20 जुलाई तक कोई फ्लाइट न होने की वजह से उन्हें यहीं पर रुकना था। अब क्योडो न्यूज की खबर के अनुसार जुलियस जिस होटल में रुके हुए थे वहां पर एक नोट छोड़ कर निकले थे जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह जापान में काम करने के लिये रुकना चाहते हैं क्योंकि उनके देश में जीवन गुजारना काफी मुश्किल हो रहा है।

और पढ़ें: Tokyo Olympics: अब अमेरिकी जिम्नास्ट आई कोरोना की चपेट में, की गई क्वारंटीन

इस वेटलिफ्टर ने अपना सारा सामान साथ आये दल के पास ही छोड़ा था और कहा था कि वह वापस जाकर उनकी पत्नी को सौंप दे। यह खिलाड़ी शुक्रवार को आखिरी बार रात 12 बजे अपने दोस्त के साथ देखा गया था। जुलियस ने नागोया स्टेशन के लिये शुक्रवार की सुबह को शिंकांसेन बुलेट ट्रेन की टिकट खरीदी थी। उनके पास अपना मोबाइल फोन था लेकिन पासपोर्ट युंगाडन टीम के पास ही है जो कि 19 जून को जापान पहुंची थी।

गौरतलब है कि जुलियस ने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में महज 17 साल की उम्र में पुरुषों की 56 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई थी और 10वें पायदान पर खत्म किया था। आपको बता दें कि पिछले साल आयोजित होने वाले ओलंपिक्स को इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच कराया जा रहा है।

और पढ़ें: Tokyo Olympics में 'देशी खाना' करेगा मेडल जीतने में मदद, भारतीय खिलाड़ियों के लिये हुआ खास इंतजाम

ओलंपिक्स के 32वें संस्करण में 33 खेलों में 339 मेडल के लिये 11500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसका आयोजन जापान में 42 अलग-अलग जगहों पर किया जा रहा है। इस दौरान खेलों में 51 प्रतिशत पुरुष और 49 प्रतिशत महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

Story first published: Monday, July 19, 2021, 18:14 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+