Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिरकार कोरोना नेगेटिव हो गये माइकल हसी, कहा- सीएसके का शुक्रगुजार

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स के बीच कोरोना संक्रमण फैलने के बाद बीसीसीआई को बीच में ही रोकना पड़ा, जिसके बाद से सभी विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश का रुख कर रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जो कि अपने देश की सरकार की ओर से लगाये बैन के सामने बेबस हैं वो इस समय भारत छोड़कर मालदीव पहुंच रहे हैं, जहां पर वो 15 मई तक रुककर ऑस्ट्रेलिया का रुख करेंगे। बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को मालदीव सुरक्षित पहुंचाने और वहां रुकने का इंतजाम किया है। कोरोना संक्रमण का शिकार होने वाले सदस्यों में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल हसी भी शामिल थे जिन्हें बुधवार को दिल्ली से चेन्नई एयर एंबुलेंस के जरिये शिफ्ट किया गया था।

इस बीच सीएसके की टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने शुक्रवार को माइकल हसी के कोरोना से पूरी तरह से ठीक होने और कोविड टेस्ट में नेगेटिव होने की खबर साझा की है। हालांकि इसके बावजूद वह अभी चेन्नई के एक होटल में क्वारंटीन रहने वाले हैं। माइकल हसी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स को उनका अच्छे से ख्याल रखने के लिये शुक्रिया कहा है।

और पढ़ें: आखिर क्यों WTC फाइनल की टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हार्दिक-शॉ, हर्षा भोगले ने गिनाये कारण

उल्लेखनीय है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में सोमवार को बॉलिंग कोच लक्ष्मिपति बालाजी और बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोरोना संक्रमण का शिकार पाये गये थे, उनके अलावा टीम बस का ड्राइवर भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ, जिसके बाद बीसीसीआई ने पूरे टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला किया।

सीएसके के सीईओ ने माइकल हसी की हेल्थ पर जानकारी देते हुए कहा ,'माइकल हसी एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली से चेन्नई रवाना होने से पहले ही कोरोना नेगेटिव हो गये थे, लेकिन हमने सावधानी के लिये उन्हें इस तरह ट्रैवल कराया। वह ठीक हो चुके हैं। बाकी खिलाड़ी विदेश जा चुके हैं। टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग कल रवाना होंगे।'

और पढ़ें: 3 साल के इंतजार के बाद सफल हुई अभिमन्यु ईश्वरन की मेहनत, WTC फाइनल की टीम में बनाई जगह

वहीं माइकल हसी ने सिडनी हेराल्ड के साथ बात करते हुए कहा,' फिलहाल मैं आराम कर रहा हूं और काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं सीएसके का शुक्रगुजार हूं जिसने मेरा इतना ख्याल रखा। भारत में जितनी खतरनाक स्थिति है उसे देखते हुए मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इतना अच्छा सहयोग मिला और ख्याल रखा गया।'

आपको बता दें कि आईपीएल में हिस्सा लेने वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कोच , कॉमेंटेटर और टीम ऑफिशियल्स गुरुवार को चार्टर्ड प्लेन के जरिये मालदीव पहुंच चुके हैं।

Story first published: Friday, May 7, 2021, 22:47 [IST]
Other articles published on May 7, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+