For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर क्यों WTC फाइनल की टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हार्दिक-शॉ, हर्षा भोगले ने गिनाये कारण

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली बार खेली जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिये बीसीसीआई ने शुक्रवार को 21 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया जिसमें टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा चोट के बाद वापस लौट रहे हैं तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल होकर बाहर गये मध्यक्रम बल्लेबाज हनुमा विहारी और हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की भी वापसी हुई है। इस दौरान भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम में किसी नये चेहरे को शामिल करने का रिस्क नहीं लिया तो वहीं पर टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भी जगह नहीं देने का काम किया है।

और पढ़ें: जानें कौन हैं अरजन नगवसवाला, WTC फाइनल के लिये बने हैं भारतीय टीम का हिस्सा

उल्लेखनीय है कि भारत की यह 21 सदस्यीय टीम सिर्फ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये ही नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये भी चुनी गई है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने विजय हजारे ट्रॉफी और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ और इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में शामिल नहीं किया है। इसको लेकर भारतीय कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या और पृथ्वी शॉ को टीम में जगह देने से इंकार किया है।

और पढ़ें: 3 साल के इंतजार के बाद सफल हुई अभिमन्यु ईश्वरन की मेहनत, WTC फाइनल की टीम में बनाई जगह

हर्षा ने बताया क्यों नहीं चुने गये हार्दिक

हर्षा ने बताया क्यों नहीं चुने गये हार्दिक

उल्लेखनीय है कि पीठ की सर्जरी के बाद से हार्दिक पांड्या गेंदबाजी से दूर नजर आये हैं। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में गेंदबाजी तो की लेकिन टेस्ट प्रारूप के हिसाब से गेंदबाजी करना अभी भी उनके लिये दूर की कौड़ी नजर आ रहा है। आईपीएल में भी वह मुंबई की ओर से गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आये थे।

टीम सेलेक्शन के बाद हर्षा भोगले ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम बहुत सारे स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ जा रही है, हालांकि इसमें से एक भी सीम बॉलिंग ऑलराउंडर नहीं है। हार्दिक पांड्या जितनी कम गेंदबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए यह पहले ही क्लियर था कि वो टीम में अपनी जगह नहीं बना पायेंगे। हालांकि कुलदीप यादव का फ्री फॉल देखकर काफी दुख हो रहा है।'

अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पृथ्वी शॉ को नहीं मिली जगह

अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पृथ्वी शॉ को नहीं मिली जगह

वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद टीम से ड्रॉप कर दिये गये पृथ्वी शॉ को भी इस दौरे पर टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि शॉ ने अपनी तकनीक में सुधार करते हुए पहले विजय हजारे ट्रॉफी और फिर आईपीएल में रनों का अंबार लगाने का काम किया, हालांकि इसके बावजूद शॉ को टीम में शामिल नहीं किया गया है। हर्षा भोगले ने इसके पीछे का भी कारण बताया है।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए भोगले ने लिखा,'टेस्ट टीम का चयन रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन पर होता है, हालांकि याद रखने की जरूरत है कि इस साल रणजी ट्रॉफी नहीं खेली गई है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने भारतीय का चयन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर किया है। इस दौरान जहां वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने उन सभी टिक बॉक्स पर क्लिक किया जिनसे उम्मीद की गई थी तो वहीं पर पृथ्वी शॉ मार्च 2020 के बाद से रेड बॉल क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिलने के चलते फॉर्म नहीं दिखा सके हैं। वहीं पर जब उन्हें मौका मिला तो वह एक बुरा सपना साबित हुआ।'

गिल बरकरार, वापस लौटे मयंक अग्रवाल

गिल बरकरार, वापस लौटे मयंक अग्रवाल

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से प्रदर्शन करने में नाकाम रहे शुबमन गिल को चयनकर्ताओं ने बरकरार रखते हुए टीम में शामिल किया है तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संघर्ष करते नजर आये मयंक अग्रवाल की एक बार फिर से टीम में एंट्री हुई है। उन्हें दूसरे ओपनर के तौर पर रखा गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को उनकी अच्छी गेंदबाजी का फल मिला है और वो भी टीम में शामिल हुए हैं। वहीं गाबा टेस्ट में गेंद के साथ बल्ले से अहम योगदान देने वाले वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर को भी जगह दी गई है। चोट से फिट होकर वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा ने आईपीएल में अपने फॉर्म की झलक पहले ही दे दी है। भारतीय टीम को अपना फाइनल मैच 18 से 22 जून तक खेलना है तो वहीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा।

Story first published: Friday, May 7, 2021, 22:22 [IST]
Other articles published on May 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+