Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जिम्मी नीशम ने उड़ाई BBL के नये नियम की खिल्ली, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज की तैयारी के साथ ही 10 दिसंबर से बिग बैश लीग के 10वें सीजन को लेकर भी कमर कस ली है। इस टी20 लीग को लेकर सोशल मीडिया आज चर्चा उस वक्त जोरों पर आ गई जब सीए ने इस साल 3 नये नियमों को लागू करने का फैसला किया। बीबीएल ने इन नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन फैन्स को 3 नये नियम एक्स फैक्टर, पावर सर्ज और बैश बूट को लागू करने का फैसला किया है।

इसके तहत बीबीएल में टीमों के पास बोनस अंक, बैटिंग पावरप्ले और मैच के दौरान खिलाड़ियों को बदल पाने का विकल्प मौजूद रहेगा। हालांकि यह सभी नियम मैच में 10 ओवर के बाद ही लागू किये जायेंगे। बीबीएल में लागू किये गये इन नये नियमों को लेकर दिग्गज खिलाड़ियों ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी है। इस बीच न्यूजीलैंड के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी जिम्मी नीशम ने बीबीएल में लागू होने वाले एक्स फैक्टर नियम का मजाक उड़ाया है।

और पढ़ें: बिग बैश लीग में लागू होंगे क्रिकेट के यह 3 नये नियम, बदल देंगे क्रिकेट का चेहरा

सोशल मीडिया पर जिम्मी नीशम ने एक्स फैक्टर नियम पर सवाल उठाते हुए लिखा कि अगर कोई खिलाड़ी प्लेइंग 11 में जगह बनाने में नाकाम रहा है तो मैच के दौरान वह अचानक से कैसे एक्स फैक्टर साबित हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि बीबीएल में इस सीजन लागू होने वाले एक्स फैक्टर नियम के तहत दोनों टीमों के पास पारी के दौरान एक-एक खिलाड़ी बदलने का मौका होगा। आईसीसी के नियमों के अनुसार कोई भी टीम सिर्फ फील्डिंग में सब्सटीट्यूट खिलाड़ी का इस्तेमाल कर सकती है लेकिन इस नियम के अनुसार टीमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी सबस्टीट्यूट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस नियम के मुताबिक दोनों टीमें इस नियम का इस्तेमाल 10वें ओवर के बाद ही कर सकेंगी। जहां बल्लेबाजी में जिस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी नहीं कि उसकी जगह इस नियम का इस्तेमाल किया जा सकता है तो वहीं पर गेंदबाजी में इस नियम का इस्तेमाल उस गेंदबाज की जगह किया जा सकता है जिसने 10 ओवर तक 1 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी न की हुई हो।

और पढ़ें: PSL 2020: फाइनल में पहुंची लाहौर कलंदर्स, खिताब के लिये कराची किंग्स से होगा मुकाबला

आपको बता दें कि बीबीएल के इन नये नियमों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि इन नियमों के जरिये आने वाले समय में टी20 क्रिकेट का प्रारूप ही बदल जायेगा।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 22:03 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+