ENG vs PAK: 'शॉट खेलने से डरते हैं पाकिस्तानी बल्लेबाज', टीम पर भड़के इंजमाम उल हक
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है, हालांकि इस बीच जो 86 ओवर का मैच खेला जा चुका है उसमें पिछले मैच की ही तरह पाकिस्तानी बल्लेबाज एक बार फिर से फ्लॉप नजर आ रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथैम्पटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 3 खिलाड़ियों को छोड़ अन्य कोई भी खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर सका। पाकिस्तान के लिये आबिद अली (60), बाबर आजम (47) और मोहम्मद रिजवान नाबाद 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।
और पढ़ें: ENG vs PAK,2nd Test: रिजवान के अर्धशतक ने बचाई पाकिस्तान की इज्जत, खराब रोशनी से रुका मैच
लगातार दूसरे मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन को देखकर टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक ने खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की है और भड़कते हुए कहा कि पाकिस्तान के बल्लेबाज इंग्लैंड में शॉट खेलने से डरते हैं। उल्लेखनीय है कि दूसरे दिन का खेल रुकने तक पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 223 रन बना लिये हैं। जबकि तीसरे दिन का खेल बारिश के चलते अभी तक शुरु नहीं हो सका है और उम्मीद है कि लंच जल्दी लिया जा सकता है।
और पढ़ें: PCB ने मोहम्मद यूसुफ-अब्दुल रज्जाक को दिया पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन का जिम्मा

अपना शॉट खेलने से डरते हैं पाकिस्तानी बल्लेबाज
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के लिये साउथैम्पटन मैच की पहली पारी में अभी तक सिर्फ 2 खिलाड़ी ही अर्धशतक लगा सके हैं, जहां मोहम्मद रिजवान नाबाद 60 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं सलामी बल्लेबाज आबिद अली 60 रन बनाकर आउट हो गए थे। इंजमाम ने टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे जरूरत से ज्यादा डिफेंसिव खेल को कारण बताया है।
उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘पाकिस्तानी बल्लेबाज अपने शॉट्स खेलने से डर रहे हैं। अगर आप बल्लेबाजों के आउट होने के तरीकों को देखें तो देखेंगे कि उनका बल्ला पैर से पीछे है।'

अटैंकिंग खेल से ही इंग्लैंड को हरा सकती है पाकिस्तान
इंजमाम उल हक का मानना है कि पाकिस्तान की टीम को अगर जीतना है तो उसे इंग्लैंड के खिलाफ अपने गेम को बदलते हुए अटैकिंग खेलना होगा, डिफेंसिव खेलकर कभी भी जीत हासिल नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा, ‘जब आप गेंद को खेलते हो तो आपका बल्ला पैर से आगे होना चाहिए। आप स्लिप में आउट हो जाते हो, क्योंकि आप रक्षात्मक सोच के साथ खेलते हो। मैं बल्लेबाजों और टीम प्रबंधन से अपील करता हूं कि वह इंग्लैंड को हराने के लिए आक्रामक क्रिकेट खेलें नहीं तो हम मैच बचाने के लिए बारिश के भरोसे रहेंगे।'

मैनचेस्टर में आखिरी दिन पाकिस्तान ने गंवा दिया था मैच
गौरतलब है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में खेले गये पहले टेस्ट मैच में शुरुआती 3 दिनों तक शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद आखिरी पारी में पाकिस्तान टीम ने 3 विकेट से मैच गंवा दिया था। जिसके बाद 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम 1-0 से पिछड़ गई है। इस हार के बाद इंजमाम उल हक टीम के कप्तान अजहर अली पर भड़के थे और उनके खराब निर्णय को हार की वजह बताया था। उनका मानना था कि मैनचेस्टर में पाकिस्तान के नाम बड़ी जीत दर्ज हो सकती थी, लेकिन खराब कप्तानी ने बेड़ा गर्क कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
