DC vs KXIP: स्टॉयनिस ने 20 गेंद में जड़ा पचासा, 1 ओवर में ठोंके 30 रन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा मैच आज दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सामना कर रही है। पंजाब की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था और एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम बहुत मुश्किल से 120 रनों के आंकड़े को भी पार कर पायेगी।
और पढ़ें: DC vs CSK: मोहम्मद शमी ने तोड़ी दिल्ली की कमर, नाम किया खास रिकॉर्ड
हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टॉयनिस ने संकटमोचक की भूमिका निभाई और महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करके दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 157 रनों के स्कोर तक पहुंचाया, जिसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब की टीम को जीत के लिये 158 रनों का लक्ष्य दिया।
और पढ़ें: DC vs CSK: दूसरे ही ओवर में दौड़ना भूले पृथ्वी शॉ, अजीब तरीके से रन आउट हुए शिखर धवन

मार्कस स्टॉयनिस ने 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स के लिये मार्कस स्टॉयनिस 15वें ओवर में बल्लेबाजी करने आये जब उनकी टीम ने ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के रूप में लगातार 2 विकेट खो दिये और इस वक्त दिल्ली की टीम 87 रन पर 5 विकेट खो चुकी थी। वहीं 17वें ओवर में दिल्ली ने अक्षर पटेल के रूप में अपना छठा विकेट भी खो दिया। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 100 रन पर 6 विकेट हो चुका था, यहां पर ऐसा लग रहा था जैसे दिल्ली की टीम अगर 130 के आंकड़े को पार कर लेती है तो भी बड़ा स्कोर साबित होगा।
इस वक्त पर मार्कस स्टॉयनिस ने टीम की कमान संभाली और 21 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली और दिल्ली की टीम को 157 के स्कोर तक पहुंचाया।

आखिरी ओवर में आये 30 रन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये आखिरी के 3 ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी हुई और उसने 17वें ओवर में 13, 18वें ओवर में 14 और आखिरी में 30 रन बटोरे। आखिरी ओवर दिल्ली कैपिटल्स के लिये टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
क्रिस जॉर्डन के इस ओवर में स्टॉयनिस ने पहली गेंद पर डीप स्क्वॉयर लेग के ऊपर से 6 रन बटोरे। वहीं दूसरी गेंद वाइड रही। स्टॉयनिस ने अगली 3 गेंदों पर लगातार 3 चौक लगाये और पांचवी गेंद पर डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं आखिरी गेंद जॉर्डन ने नो बॉल फेंकी और स्टॉयनिस इस पर रन आउट हो गये।वहीं आखिरी बाद पर 3 रन बटोर कर दिल्ली की टीम ने इस ओवर से 30 रन बटोरे।

पंजाब को जीत के लिये 158 रनों की दरकार
गौरतलब है कि पंजाब की टीम को अपने पहले मैच में जीत के लिये 158 रनों की दरकार है जो कि दिल्ली की गेंदबाजी के सामने आसान नहीं होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के लिये मार्कस स्टॉयनिस (53), ऋषभ पंत (31) और श्रेयस अय्यर ने 39 रनों का योगदान दिया। वहीं पंजाब के लिये मोहम्मद शमी ने 3 विकेट, शेल्डन कॉट्रेल ने 2 विकेट और रवि बिश्नोई ने 1 विकेट हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications