IPL 2020: दिनेश कार्तिक बने सुपरमैन, हवा में उड़कर लपका बेन स्टोक्स का कैच, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को अगर आईपीएल इतिहास का सबसे रोमांचक सीजन कहा जाये तो गलत नहीं होगा क्योंकि लीग स्टेज को खत्म होने में अभी सिर्फ 2 मैचों का खेल बाकी है लेकिन फैन्स को अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि रविवार को 2 बार की चैम्पियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 60 रनों से बड़ी जीत हासिल कर इस गणित को और रोमांचक बना दिया है।
कोलकाता की टीम के लिये कप्तान इयोन मोर्गन ने 68 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को 191 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया तो वहीं पर रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम सिर्फ 131 रन ही बना सकी। केकेआर के लिये गेंदबाजी में पैट कमिंस ने 4 अहम विकेट हासिल कर जीत की नींव डाली।
और पढ़ें: DC vs RCB: पाड्डिकल-डिविलियर्स ने बचाई आरसीबी की लाज, दिल्ली को जीत के लिये 153 रनों की दरकार
अपनी गेंदबाजी के दौरान पैट कमिंस ने फॉर्म में चल रहे बेन स्टोक्स का विकेट हासिल किया लेकिन कायदे से यह विकेट उनकी गेंदबाजी से ज्यादा विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का रहा जिन्होंने सुपरमैन की तरह हवा में डाइव लगा कर एक ऐसा कैच पकड़ा जो कि लगभग नामुमकिन था। कार्तिक के इस कैच की तारीफ सोशल मीडिया पर भी हो रही है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक का यह जबरदस्त कैच राजस्थान की टीम के लिये टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ जहां पर अगर बेन स्टोक्स थोड़ी देर और विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते तो अकेले अपने दम पर मैच को दूर ले जाते। वह पहले भी इस सीजन 2 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: संजय मांजरेकर ने दी पृथ्वी शॉ को सलाह, बताया किस खिलाड़ी से सीखें पुल शॉट
आपको बता दें कि इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस पूरे सीजन में शानदार खेल दिखाया और राजस्थान की टीम पर दबदबा बना कर रखा। राजस्थान की टीम ने 37 रन के अंदर रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन समेत पांच विकेट गंवा दिए थे।
हालांकि राहुल तेवतिया और जोस बटलर की साझेदारी के चलते टीम ने विकेटों के पतझड़ पर रोक लगी लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने इस जोड़ी को वापस पवेलियन भेजकर पूरी टीम को महज 131 रन पर सीमित कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications