RCB में खेलने को बेकरार है ये विदेशी खिलाड़ी, बोला- देखना है क्या चीज कोहली को बनाती है 'विराट'
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय क्रिकेट आईपीएल के जरिये मैदान पर वापसी करने वाले हैं। रविवार को हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद इस टूर्नामेंट को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 29 मार्च से शुरु होने वाला यह टूर्नामेंट अब भारत के बजाय यूएई में 19 सितंबर से आयोजित कराया जायेगा। इसका फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जायेगा। जहां टी20 विश्व कप आयोजन टलने के बाद से आईपीएल के आयोजन का रास्ता साफ हो गया तो वहीं पर इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी भी टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आईपीएल को लेकर उत्साहित होने वाले खिलाड़ियों में सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
और पढ़ें: बेरुत धमाके से सहमा खेल जगत, कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने जताया शोक
इस बार 53 दिनों तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने अपनी बात कही है और बताया है कि वह आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये खेलने को बेताब हैं। रिचर्डसन ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह देखना चाहते हैं कि ऐसी कौन सी बात है जो विराट को महान बनाती है।
और पढ़ें: IPL से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बताया- एक कप्तान के लिये क्या है सबसे मुश्किल काम

कोहली से सीखने को बेताब हैं रिचर्डसन
उल्लेखनीय है कि 2019 दिसंबर में हुई खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान आरसीबी की टीम केन रिचर्डसन, क्रिस मॉरिस, एरॉन फिंच, डेल स्टेन, जोशुआ फिलिप और इशरु उडाना जैसे खिलाड़ियों को जोड़ने में कामयाब रही थी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रिचर्डसन ने कहा कि वह कोहली की कप्तानी में खेलने को बेताब हैं क्योंकि उनके पास काफी कुछ सीखने का मौका है।
उन्होंने कहा,' विराट-डिविलियर्स, दोनों ही खिलाड़ी इस क्रिकेट के सबसे महान प्लेयर्स हैं। इनसे कुछ भी सीख पाना मेरे करियर में बोनस जैसा होगा। मैं विराट के साथ खेलने को बेताब हूं, उनके जैसे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया में गिने चुने ही हैं। मैं देखना चाहता हूं कि आखिर क्या चीज है जो कोहली को विराट बनाती है।'

स्टेन से भी मिलेगी मदद
केन रिचर्डसन ने आगे बात करते हुए दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन की भी तारीफ की और कहा कि वह तीनों प्रारूपों में लंबे समय तक एकाग्रता के साथ गेंदबाजी करते नजर आये, उनसे भी सीखने का काफी मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा,' डेल स्टेन से सीखने के लिये काफी कुछ है। वह अपने करियर के दौरान लंबे समय तक टॉप पर काबिज रहे। गेंद पर बिना स्पीड खोये उनका कंट्रोल और उसे स्विंग कराने का टैलेंट काबिल ए तारीफ है। मैं यह जानने को बेताब हूं कि लंबे समय तक जो उन्होंने तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया उसके पीछे का क्या राज है।'

फिंच का टीम में होना फायदेमंद
गौरतलब है कि केन रिचर्डसन ने आईपीएल के दौरान अब तक 14 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 18 विकेट हासिल किये हैं। रिचर्डसन ने 2013 में पुणे वॉरियर्स, 2014 में राजस्थान रॉयल्स और 2016 में आरसीबी के लिये खेला है। वहीं आरसीबी की टीम ने इस साल अपनी टीम में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच को भी जोड़ा है। रिचर्डसन ने फिंच पर बात करते हुए कहा कि वह टीम में सहजता के साथ अपनी जगह बना लेंगे।
उन्होंने कहा,' फिंची एक शानदार खिलाड़ी और महान कप्तान हैं, मुझे विश्वास है कि किसी टीम के साथ 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जुड़ना इसे आसान बना देता है। हमने जोशुआ के साथ बीबीएल में एक टीम में खेला था। हम सभी प्रोफेशनल हैं और मुझे विश्वास है कि हमें टीम में जगह बनाने मे ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।'
आपको बता दें कि आईपीएल में भाग लेने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंग्लैंड में 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने जाने वाले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
