कोरोना के चलते दिग्गज खिलाड़ियों ने CPL 2020 से नाम लिया वापस, नहीं जायेंगे खेलने
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच क्रिकेट ने वापसी की राह पकड़ ली है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के बाद अब लीग क्रिकेट ने भी वापसी का ऐलान कर दिया है और इसी फेहरिस्त में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2020) का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आगाज 10 अगस्त से किया जायेगा। क्रिकेट जगत की सबसे मशहूर लीग में से एक कैरिबियन प्रीमियर लीग को जैविक वातावरण में बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में आयोजित कराने का फैसला किया गया है।
वहीं इस टी20 लीग से पहले क्रिकेट जगत के दो बेहतरीन खिलाड़ी जो कि इस टूर्नामेंट में खेलने वाले थे ने अपना नाम वापस ले लिया है और सीपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया है। हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल और टी20 कप्तान महमुदुल्लाह रियाद की जो कि सीपीएल 2020 में शिरकत करने वाले थे लेकिन महामारी को देखते हुए अब इन खिलाड़ियों ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है।
और पढ़ें: ENG vs AUS: इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, 9 महीने बाद वापस लौटा यह खिलाड़ी
सीपीएल में जमैका तलावाज का हिस्सा रह चुके हरफनमौला खिलाड़ी महमुदुल्लाह ने कोरोना वायरस का हवाला देते हुए सीपीएल में न खेलने का फैसला किया है। वह साल 2017 में इस फ्रैंचाइजी के लिये खेल चुके हैं।
क्रिकइंफो से बात करते हुए महमदुल्लाह ने कहा, 'मैं एक टीम के साथ करार करने के बेहद करीब था, लेकिन मेरा परिवार मेरी प्रमुख चिंता है और वे भी इस समय मेरी यात्रा को लेकर परेशान है, मैं पहले भी सीपीएल में खेल चुका हूं और मैंने हमेशा यहां के अनुभव का आनंद लिया है।'
और पढ़ें: क्या विलियमसन को न्यूजीलैंड की कप्तानी से हटाने की हो रही है साजिश, कोच ने किया खुलासा
वहीं सेंट लूसिया के लिए खेल चुके तमीम इकबाल ने ढाका प्रीमियर लीग में खेलने के लिए सीपीएल से नाम वापस ले लिया। इस बारे में बात करते हुए तमीम इकबाल ने दावा किया है कि कैरेबियन प्रीमियर लीग की एक टीम ने उनसे संपर्क किया था लेकिन ढाका प्रीमियर लीग की शुरुआत किसी भी हो सकती है तो वह इस टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं, इसलिये उन्होंने ऑफर से इंकार कर दिया।
गौरतलब है कि कैरिबियन प्रीमियर लीग में पहली बार कोई भारतीय खिलाड़ी शिरकत करता नजर आयेगा। आपको बता दें कि आईपीएल 2020 में केकेआर की टीम का हिस्सा बनें प्रवीण ताम्बे को सीपीएल में उसी की दूसरी टीम त्रिनिदाद एवं टोबैगो नाइट राइडर्स की टीम में शामिल किया है।
और पढ़ें: जब गैरी कर्स्टन के चलते धोनी ने कैंसिल कर दिया था यह बड़ा दौरा, कारण जानकर रह जायेंगे हैरान
इससे पहले बीसीसीआई के नियम के चलते प्रवीण ताम्बे के आईपीएल में खेलने पर रोक लगा दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया ताकि वह सीपीएल में भाग ले सकें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
